• July 30, 2026

‘100% ऑस्कर मिलेगा…’, टीवी के कृष्ण ने ‘रामायण’ को लेकर किया प्रिडिक्शन

‘100% ऑस्कर मिलेगा…’, टीवी के कृष्ण ने ‘रामायण’ को लेकर किया प्रिडिक्शन
Share

Nitesh Bhardwaj On Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और ये रिलीज होते ही छा गया है. ऐसे में अब टीवी के कृष्ण ने फिल्म को लेकर ऑस्कर का प्रिडिक्शन किया है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ को क्रिटिक्स के साथ ही दर्शकों को भी खूब पसंद आया. वहीं, सेलेब्स ने भी इसकी काफी तारीफ की. ऐसे में अब ‘महाभारत’ फेम एक्टर नितेश भारद्वाज ने इसकी तारीफ करते हुए सलाह दी है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

दरअसल, नितिश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर नितेश भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने ‘रामायण’ फिल्म की पोस्टर शेयर किया और इसे साझा करने के साथ ही लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी. इसमें उन्होंने काफी कुछ लिखा है. पहले तो फिल्म को लेकर ऑस्कर का प्रिडिक्शन किया साथ ही रणबीर और रणवीर को धुरंधर भी कहा है. 

यह भी पढ़ें: तमिल की वो क्राइम थ्रिलर फिल्म, जिसने कमाया था 783% प्रॉफिट

100 प्रतिशत ऑस्कर मिलेगा- नितेश भारद्वाज

नितेश भारद्वाज ने पोस्ट में लिखा, ‘बेस्ट फॉरेन फिल्म के लिए 100 प्रतिशत ऑस्कर मिलेगा. बहुत-बहुत बधाई. सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद नितेश तिवारी दुनिया के सिनेमा के लिए भारत का अगला तोहफा हैं. प्रोडक्शन डिजाइन से डीओपी तक के लिए ढेरों अवॉर्ड्स मिलेंगे. इसमें वीएफएक्स और एआई का इस्तेमाल करके शानदार पीरियड क्रिएशन किया गया है.’

रणबीर की रणवीर से की तुलना

नितेश भारद्वाज ने आगे ‘रामायण’ के म्यूजिक की तारीफ करते हुए लिखा, ‘म्यूजिक मेस्ट्रो हंस जिमर का भी शुक्रिया कि उन्होंने भारतीय सिनेमा के काम किया. रणबीर अब रणवीर के साथ मिलकर अगले दो धुरंधर बन गए हैं. यश का ग्लोबल सिनेमा में स्वागत है. आरके, एक एक्टर के तौर पर मैंने हमेशा आपको पसंद किया है लेकिन अब भारत की विरासत को बनाए रखने की आपकी सामाजिक जिम्मेदारी शुरू होती है. इसलिए अब एनिमल जैसी फिल्में ना करें. भले ही आपको गोल्डमाइन ऑफर की जाए. प्लीज अपनी जुबान के गंदा ना करें. 

‘रामायण’ 5 बार देखना चाहूंगा- नितेश भारद्वाज

‘उम्मीद है कि भारतीय साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करेंगे और मैं फिल्म में कहीं मंजीरा के बीच तुलसीदास जी की चौपाइयां भी सुन सकूंगा. इस फिल्म को बनाने के सम्मान में मैं इसे कम से कम 5 बार देखना चाहूंगा.’

यह भी पढ़ें: ‘स्पाइडर मैन’ ने ‘जन नायकन’ समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन

‘रामायण’ का बजट और स्टार कास्ट

बहरहाल, ‘रामायण’ के बारे में बात की जाए तो इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम और सीता के रोल में हैं. इसका निर्माण नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म में हनुमान के रोल में सनी देओल, रावण के रोल में यश, रकुल प्रीत सुर्पनखा जैसे कलाकार हैं. अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार निभाया है. फिल्म में कमाल के वीएफएक्स हैं. इसका साउंडट्रेक हंस जिम्मर और ए आर रहमान ने तैयार किया है.

आपको बता दें कि ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट दिवाली 2026 और दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा, फिल्म का बजट 4000 करोड़ है. इस फिल्म का एक पार्ट 2000 करोड़ में तैयार किया गया है.




Source


Share

Related post

When Preity Zinta recalled breaking down during IVF…

Share When Preity Zinta recalled breaking down during IVF struggles before twins Jai and Gia’s birth with husband…

2027 में बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स,…

Share रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी शादी के बाद पहली बार फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के…

‘मां का मन एक बड़ा समंदर…’, सनी देओल…

Share बॉलीवुड एक्टर सनी देओल फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में थे, जो कि एक्टर की बड़ी…