• October 28, 2023

मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की रकम भी मांगी

मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की रकम भी मांगी
Share

Mukesh Ambani Threatened: देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी मिली है. अंबानी को उनके ऑफिसियल ईमेल आईडी पर धमकी मिली है. उनसे 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है. ये मेल 27 अक्टूबर को भेजा गया था. मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने मुंबई की गांवदेवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इसकी जांच हो रही है कि धमकी देने वाला कौन है ? धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि “IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india.” इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



Source


Share

Related post

Celina Jaitly: ‘This is Mother’s Day for me’: Celina Jaitly breaks down as Mumbai Police book husband Peter Haag for cruelty – Watch | Hindi Movie News – The Times of India

Celina Jaitly: ‘This is Mother’s Day for me’:…

Share Celina Jaitly broke down on Mother’s Day, revealing she is unable to see or speak to her…
डिलीवरी एजेंट की बदसलूकी पर रीवा अरोड़ा का फूटा गुस्सा, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

डिलीवरी एजेंट की बदसलूकी पर रीवा अरोड़ा का…

Share रीवा अरोड़ा इन दिनों एक घटना को लेकर चर्चा में हैं. फिल्मों और सोशल मीडिया पर पहचान…
एशिया के नए ‘किंग’ बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को पछाड़ा, जानें कितने बिलियन पहुंची नेटवर्थ

एशिया के नए ‘किंग’ बने गौतम अडानी, मुकेश…

Share Asia Richest Person Gautam Adani: एशिया को अपना नया बिजनेस किंग मिल गया है. गौतम अडानी मुकेश…