• July 15, 2026

37700 करोड़ के IPO से पहले Jio ने लिया बड़ा फैसला, जानें कंपनी ने एकाएक उठाया कौन सा कदम?

37700 करोड़ के IPO से पहले Jio ने लिया बड़ा फैसला, जानें कंपनी ने एकाएक उठाया कौन सा कदम?
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कंपनी आईपीओ से 37,700 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखती है.

Jio IPO: अगर आप भी उनमें से हैं, जिन्हें मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आईपीओ के आने का बेसब्री से इंतजार है, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, कंपनी ने अपनी टॉप लीडरशिप में बड़ा बदलाव किया है.

कंपनी ने किरण थॉमस (Kiran Thomas) की जगह पंकज पवार (Pankaj Mohan Pawar) को अपना नया CEO (Chief Executive Officer) चुना है. इस बदलाव की जानकारी IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास जमा कराए गए ड्राफ्ट पेपर्स में दी गई है. इसके मुताबिक, पूर्व सीईओ किरण थॉमस ने 23 मार्च को CEO के अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके अगले ही दिन 24  मार्च को पंकज पवार ने बतौर हट गए और पवार ने इसके अगले ही दिन 24 मार्च से बतौर सीईओ कमान संभाल ली थी. 

कौन है नए सीईओ पंकज पवार?

53 साल के पंकज पवार साल 2000 से रिलायंस ग्रुप से जुड़े हुए हैं. उन्हें कन्ज्यूमर और डिजिटल बिजनेस का करीब 30 साल का लंबा अनुभव है. इससे पहले वह जियो की टेलीकॉम यूनिट Reliance Jio Infocomm के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं.

कब आ रहा जियो का आईपीओ?

जियो का आईपीओ अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच बाजार में लॉन्च हो सकता है. कंपनी ने बीते 19 जून को सेबी के पास अपना DRHP जमा करा दिया है.कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब चार अरब डॉलर (लगभग 37,700 करोड़ रुपये) जुटाने की तैयारी में है. इस आईपीओ के लिए जियो की वैल्यूएशन करीब 137 बिलियन डॉलर (लगभग 11.5 लाख करोड़) आंकी जा रही है. आईपीओ में कोई ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) नहीं होगा. यानी कि जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने बिजनेस ग्रोथ, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने और पुराने कर्ज चुकाने के लिए करेगी.

ये भी पढ़ें:

क्या आपके पास है यह शेयर जिस पर विजय केडिया ने लगाया बड़ा दांव? खरीद डाले पूरे 83930 शेयर 



Source


Share

Related post

Jio plans to launch IPO on October 21:…

Share India could be headed for its biggest-ever IPO, with Mukesh Ambani‘s Jio Platforms preparing to raise around…

गौतम अडानी का जलवा, बने भारत के सबसे…

Share गौतम अडानी ने फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिर से पहला…

Jio Platforms IPO: Opening Date, Price, GMP, Size,…

Share News business ipo Jio Platforms IPO: Opening Date, Price, GMP, Size, Key Dates, All You Need To…