• December 16, 2023

क्या तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट के बीच पक रही प्यार की खिचड़ी? वायरल हो रही तस्वीरें

क्या तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट के बीच पक रही प्यार की खिचड़ी? वायरल हो रही तस्वीरें
Share

Tripti dimri: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ रिलीज होने के बाद फिल्म में ‘भाभी 2’ का किरदार निभाने वाली तृप्ति डिमरी को अपनी एक अलग पहचान मिली है. इन दिनों सोशल मीडिया पर वह खूब छाई हुई हैं. वहीं अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं तृप्ति डिमरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस का दिल टूट सकता है. 

क्या तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट के बीच पक रही प्यार की खिचड़ी?
खबरें हैं कि एनिमल एक्ट्रेस चोरी-छिप्पे किसी को डेट कर रही हैं. इस खास शख्स का नाम सैम मर्चेंट हैं, जिसे तृप्ति डिमरी डेट कर रही हैं. दरअसल, इन दिनों तृप्ति अपने किसी खास दोस्त की शादी एंजॉय कर रही हैं, जहां से वह लगातार तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं.


इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है. इस फोटो में वह सैम मर्चेंट नाम के एक शख्स के साथ पाज देती हुई नजर आ रही है. इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही ये चारों तरफ ये चर्चा होनी शूरू हो गई है कि तृप्ति डिमरी सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं.

कौन है सैम मर्चेंट?
सैम की बात करें तो सालों पहले वह पेशे से एक मॉडल थे. साल 2002 में उन्होंने ‘ग्लैडरैग्स मैनहंट प्रतियोगिता’ का खिताब भी जीता था. वहीं अब वह गोवा में ‘वॉटर बीच लाउंज एंड ग्रील’ नाम से अपना खुद का क्लब और होटल चलाते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स 249 हजार हैं. टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी भी उन्हें फॉलो करते हैं. 


ये भी पढ़ें: Hi Nanna Box Office Collection Day 10: हिंदी फिल्मों के आगे भी कायम है ‘हाय नन्ना’ का जादू! हर दिन करोड़ों में नोट छाप रही नानी की फिल्म, जानें अब तक का कलेक्शन




Source


Share

Related post

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने…

Share मिडिल ईस्ट में क्या ईरान ने अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार के बहाने…
सेकेंड स्ट्राइक क्षमता की फिराक में पाक, चीन से मांगा एडवांस्ड परमाणु पनडुब्बियां

सेकेंड स्ट्राइक क्षमता की फिराक में पाक, चीन…

Share पाकिस्तान और चीन के बीच एक संभावित रणनीतिक सौदे को लेकर बड़ा दावा सामने आया है. अमेरिका…
डिलीवरी एजेंट की बदसलूकी पर रीवा अरोड़ा का फूटा गुस्सा, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

डिलीवरी एजेंट की बदसलूकी पर रीवा अरोड़ा का…

Share रीवा अरोड़ा इन दिनों एक घटना को लेकर चर्चा में हैं. फिल्मों और सोशल मीडिया पर पहचान…