• August 9, 2024

ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, अचानक जमीन पर आ गिरी 62 यात्रियों को ले जा रही फ्लाइट, सामने आया

ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, अचानक जमीन पर आ गिरी 62 यात्रियों को ले जा रही फ्लाइट, सामने आया
Share

ब्राजील के साओ पाओलो में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 62 लोग सवार थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना का वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि यह विमान आसमान से बहुत से नीचे आ रहा है और फिर अचानक धरती टकराकर जोरदार धमाका होता है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है.

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील की क्षेत्रीय एयरलाइन वोएपास (VOEPASS) का हवाई जहाज 2283-PS-VPB दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक एयरलाइन के एक बयान के अनुसार, दुर्घटना के समय इस फ्लाइट में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे. यह हादसा रिहायशी इलाके में हुआ है.

फ्लाइट राडार24 के आंकड़ों के अनुसार, वोएपास विमान कास्केवेल से रवाना हुआ था और साओ पाओलो के रास्ते पर था, जब स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से कुछ पहले उसका सिग्नल गायब हो गया. विमान में सवार लोगों की वर्तमान स्थिति और दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने एक कार्यक्रम में भाग लेते समय इस हादसे को लेकर एक मिनट का मौन रखने का आह्वान किया है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आई है वो काफी डरावनी है, जिसमें पूरा प्लेन क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें से आग की बड़ी-बड़ी आग की लपटें निकल रही है.

This is a developing story. 




Source


Share

Related post

US-Iran War Live: Iran Says Strait Of Hormuz Closed For All Ships Until Further Notice

US-Iran War Live: Iran Says Strait Of Hormuz…

Share  US-Iran War Live Updates: Iran launched fresh missile and drone attacks across the Gulf on Sunday, targeting…
Phone flung during ED raid may crack global gold smuggling case

Phone flung during ED raid may crack global…

Share NEW DELHI: Enforcement Directorate (ED)’s digital sleuths have been scouring the data on the mobile phone of…
Rotten eggs, spoiled parathas: Swiggy gets 9 notices from FSSAI

Rotten eggs, spoiled parathas: Swiggy gets 9 notices…

Share NEW DELHI: From rotten eggs and spoiled parathas to expired whey protein and packaged snacks, Swiggy Instamart…