• November 4, 2024

हेमंत सोरेन को लगा तगड़ा झटका! जिसने कराया नामांकन, वही बीजेपी में जाकर मिल गया

हेमंत सोरेन को लगा तगड़ा झटका! जिसने कराया नामांकन, वही बीजेपी में जाकर मिल गया
Share

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी बिसात बिछाई जा चुकी है. इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है. झारखंड चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हेमंत सोरेन के प्रस्तावकों में शामिल रहे मंडल मुर्मू ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. 

जेएमएम और हेमंत सोरेन के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है. शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू रविवार (3 नवंबर) को बीजेपी में शामिल हो गए. 1855 में अंग्रेजों के खिलाफ हूल क्रांति के सिदो-कान्हू नायक थे. मंडल मुर्मू के पाला बदल लेने से सियासी माहौल बदलने का दावा किया जा रहा है.

बीते दिनों मंडल मुर्मू को रांची आने के दौरान झारखंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. खबर थी कि वो बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. हालांकि, तलाशी लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था. जेएमएम की ओर से मंडल मुर्मू को अपने साथ बनाए रखने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया.

 

 



Source


Share

Related post

‘We can drive them crazy’: Rahul Gandhi takes aim at PM Modi, Amit Shah

‘We can drive them crazy’: Rahul Gandhi takes…

Share Rahul addressed a conclave of Rachnatmak Congress In a statement suggesting that students’ protest and the Parliament…
Haldwani ‘Shuddhikaran’ Row: Kharge Accuses BJP Of ‘Untouchability’; Nadda Says ‘Not Us’

Haldwani ‘Shuddhikaran’ Row: Kharge Accuses BJP Of ‘Untouchability’;…

Share News india Haldwani ‘Shuddhikaran’ Row: Kharge Accuses BJP Of ‘Untouchability’; Nadda Says ‘Not Us’ Last Updated:August 13,…
Assam floods: Toll rises to 103; 87,000 remain affected in four districts

Assam floods: Toll rises to 103; 87,000 remain…

Share Around 86,800 people are still affected by the floods in Golaghat, Jorhat, Nagaon and Sivasagar. NEW DELHI:…