• August 13, 2026

दूसरे बुधवार फिर घटी ‘स्पाइडर मैन’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

दूसरे बुधवार फिर घटी ‘स्पाइडर मैन’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
Share

टॉम हॉलैंड  की ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. अभी इसने सिनेमाघरों में रिलीज का दूसरा हफ़्ता भी पूरा नहीं किया है और इसने इतिहास रचते हुए भारत में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितनी कमाई की है?

‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने 14वें दिन कितना किया कलेक्शन?
 ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खूब दबदबा दिखाया है. पहले हफ्ते में 334.75 करोड़ कमाने के बाद दूसरे वीकेंड पर भी कमाल का कलेक्शन किया था. जहां इसने दूसरे शुक्रवार 15 करोड़ कमाए थे तो वहीं दूसरे शनिवार इसने 31 करोड़ और दूसरे रविवार 34.70 करोड़ का कलेक्शन किया था.

 हालांकि दूसरे हफ्ते के वीकडेज में इसकी कमाई में मंदी देखी गई. बता दें कि दूसरे मंडे इसने 7.60 करोड़ ही कमाए थे. लेकिन दूसरे मंगलवार यानी 13वें दिन इसने फिर रफ्तार बढ़ाई और 8.50 करोड़ कमाए. अब दूसरे बुधवार फिर इसकी रफ्तार कम होती नजर आ रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे बुधवार को यानी 14वें दिन इस फिल्म ने भारत में 6.45 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 14 दिनों की कुल नेट कमाई अब 438 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:- Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘हैवान’ का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
हाल ही में, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं अब ये एक और उपलब्धि अपने नाम करने की ओर बढ़ रही है. दरअसल ये फिल्म अब भारत में 450 करोड़ का आंकड़ा छूने और एक नया बेंचमार्क सेट करने से सिर्फ़ 12 करोड़ दूर रह गई है. पूरी उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड तक फिल्म ये मील का पत्थर भी पार कर लेगी और ऐसा करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी.

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को मिलेगी अब इन फिल्मों से टक्कर
अब तक, डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है. हालांकि, शुक्रवार से इसे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ से टक्कर मिलेगी, देखने वाली बात होगी कि इन नई रिलीज फिल्मों के आगे ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ कितनी कमाई कर पाती है.

ये भी पढ़ें:-क्लैश में सनी देओल की फिल्म को तगड़ा नुकसान, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ करेगी बंपर कमाई, ट्रेड एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा



Source


Share

Related post

‘रामायणम’ तोड़ेगी ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स…

Share रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायणम’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले ही कमाल…

‘I won’t even get half of this Rs…

Share ‘I won’t even get half of this Rs 300 crore’_ Fahadh Faasil on ‘Bethlehem Kudumba Unit’ success.…

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत,…

Share अजय देवगन एक बार फिर से स्क्रीन पर विजय सालगावंकर बनकर आने वाले हैं. विजय सालगांकर फिर…