• December 3, 2024

नवंबर रहा 1901 के बाद सबसे ज्यादा गर्म, फरवरी तक सामान्य रहेगा तापमान

नवंबर रहा 1901 के बाद सबसे ज्यादा गर्म, फरवरी तक सामान्य रहेगा तापमान
Share

Weather Update: दिसंबर महीने की शुरुआत हो गई है, लेकिन अभी तक दिल्ली सहित कई राज्यों में गर्मी का एहसास हो रहा है. नवंबर के महीने भी मौसम का यही हाल था. 123 साल बाद नवंबर का महीना देशभर के लिए सबसे गर्म रहा था. 

सुबह शाम  ही तापमान में गिरावट होती है, लेकिन पूरे दिन तापमान 30 डिग्री के आसपास रहता है. इस बार  देशभर के ज्यादातर हिस्सों में दिसंबर से फरवरी तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना जताई जा रही हैं. 

नवंबर में गर्मी से परेशान हुए लोग 

1901 के बाद नवंबर महीना दूसरा सबसे गर्म रहा. नवंबर के महीने में अधिकतम तापमान 29.37 रहा. दिल्ली में नवंबर महीने का तापमान सामान्य से भी ज्यादा था. दिल्ली में इस बार नवंबर का महीना 14 साल बाद सबसे ज्यादा गर्म रहा. नवंबर के महीने में लोगों को सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हुआ, लेकिन  दिन में तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए. 

जानें क्यों हो रही है इतनी गर्मी 

नवंबर महीने में आमतौर सर्दी पड़ने लगती है और दिसंबर आते-आते कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है. लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है. दरअसल, मानसून के जाने के बाद से ही दिल्ली में अभी तक बारिश नहीं हुई है. सितबंर की शुरुआत से ही मौसम शुष्क है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से इस बार बारिश नहीं हुई है. इसी वजह से कड़ाके की ठंड के आगाज में देरी हो रही है.

जानें कब से होगी सर्दी की शुरुआत

मौसम विभाग के अनुसार, दिंसबर के शुरूआती दिनों में मौसम सामान्य बना रहेगा. इस दौरान कोई बड़े बदलाव नहीं होंगे. लोगों को अभी कड़ाके की सर्दी के लिए और ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि स साल देशभर के ज्यादातर हिस्सों में दिसंबर से फरवरी तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा. 



Source


Share

Related post

दिल्ली में पारा 2.9 डिग्री पहुंचा, टूटे रिकॉर्ड, यूपी में 5 डिग्री और गिरेगा, IMD की चेतावनी

दिल्ली में पारा 2.9 डिग्री पहुंचा, टूटे रिकॉर्ड,…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom उत्तर भारत के कई राज्यों में…
Bengal Weather: दिसंबर की शुरुआत में ही कड़ाके की ठंड, वीकेंड पर और गिरेगा तापमान

Bengal Weather: दिसंबर की शुरुआत में ही कड़ाके…

Share Kolkata Weather Update: देशभर में सर्दियों की शुरुआत हो गई है. दिसंबर के पहले हफ्ते में ही शीत…
बारिश बिगाड़ेगी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी20 का मजा? जानिए ब्रिस्बेन के मौसम का हाल

बारिश बिगाड़ेगी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी20 का…

Share IND vs AUS 5th T20 Forecast: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का…