• May 30, 2026

राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?

राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Share

Rajasthan to Delhi Alert Reminder on Mobile: राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेशन मोड पर मोबाइल भर्रा उठे. यह अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है. अगले तीन घंटों के दौरान आपके जनपद की कुछ जगह पर बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी तूफान और मध्यम से तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. अलर्ट के मुताबिक, हवा की गति 60 से 80 किमी/ घंटे से बढ़कर 90 किमी/ घंटा होने की सूचना जारी की गई है. 

इससे पहले 29 मई की शाम को करीब साढ़े पांच बजे भी यूपी में मौसम विभाग ने यूहीं अलर्ट जारी किया था. यहां तेज बीप-बीप की आवाज सुनकर लोग चौंक गए थे. वाइब्रेशन के साथ स्पीकर पर भी चेतावनी सुनाई देने लगी थी. इस मैसेज में भी आंधी, बारिश और 60 से 90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी थी.

अगले 15 घंटे 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

IMD के अनुसार अगले 15 घंटे में 10 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. करीबन 70 KM राज्यों में हवाएं चलने की उम्मीद है. साथ ही तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी. इससे आम जन को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. जिन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, पंजाब शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली करने से साफ इनकार, CM सम्राट चौधरी को दी चुनौती, कहा- ‘फोर्स बुलाकर…’

31 मई से 4 जून के बीच चलेंगी तेज हवाएं

दिल्ली में 31 मई से 4 जून के बीच तेज हवाएं चलेंगी. मौसम सुहावना बना रहेगा. हल्की बारिश, गरज चमक के साथ हवाएं भी चलने की संभावना है. 1 जून से बड़ी राहत मिलेगी. बारिश के साथ आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां तापमान 38 डिग्री से न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा यूपी में अगले दो दिन बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. यहां तेज हवाएं चलेंगी. बिजली गिरने का अनुमान है. ओले भी गिर सकते हैं. 

इसके अलावा राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है. यहां राजस्थान में कुछ जगह पर आंधी और ओले गिर सकते हैं. हिमाचल प्रदेश में 4 जून तक बारिश का दौर रहेगा. यहां ओले गिरने का अनुमान है. यहां दस जिलों में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें: Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आंख की हुई सर्जरी, अस्पताल से मिली छुट्टी 



Source


Share

Related post

3 high court chief justices recommended for elevation…

Share Gujarat, Delhi, Telangana high court CJs recommended for SC elevation NEW DELHI: The Supreme Court on Monday…

AAP donations drop 68%; firm founded by ex-MP…

Share AAP donations drop 68%; firm founded by ex-MP who joined BJP had given Rs 5 crore NEW…

‘Congress part of every conspiracy’: CM Yogi hits…

Share Yogi Adityanath hits out at opposition over SIR row NEW DELHI: Uttar Pradesh chief minister Yogi Adityanath…