• February 19, 2025

संभाजी महाराज बनकर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे विक्की कौशल, देखें ‘छावा’ का कलेक्शन

संभाजी महाराज बनकर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे विक्की कौशल, देखें ‘छावा’ का कलेक्शन
Share

Chhaava Box Office Collection Day 6: विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत रहे है. एक्टर ने संभाजी महाराज का किरदार निभाकर फैंस को अपना कायल कर लिया. ऐसे में छावा बॉक्स ऑफिस पर हर रोज शानदार कारोबार कर रही है. फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

छावा के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के मुताबिक छावा ने पहले दिन भारत में 33.1 करोड़ रुपए से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 39.3 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं तीसरे दिन 49.03 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. चौथे दिन भी विक्की कौशल की फिल्म 24.1 करोड़ रुपए और पांचवें दिन 25.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. अब छठे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

विक्की कौशल की छावा ने छठे दिन अब तक (शाम 4 बजे) 9.18 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. यानी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 6 दिनों में कुल 180.46 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है.

ये भी पढ़ें: लाल लहंगा और माथे पर बिंदी लगा खूब जचीं प्रिया बनर्जी, मेहंदी में प्रतीक बब्बर संग किया लिपलॉक, देखें फोटोज



Source


Share

Related post

40 लाख की घड़ी पहनकर पद्म श्री लेने पहुंचे आर माधवन, सिर्फ 10 लोगों के पास है ये लिमिटेड एडिशन

40 लाख की घड़ी पहनकर पद्म श्री लेने…

Share मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक ग्रैंड इवेंट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बॉलीवुड एक्टर आर…
‘US एजेंसी के आंकड़े बकवास’, ट्रंप ने अपने ही सरकार के डेटा को बताया बुलशिट, किताब में खुलासा

‘US एजेंसी के आंकड़े बकवास’, ट्रंप ने अपने…

Share अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों से हमेशा चर्चा में बने रहना चाहते हैं. इसका ताजा…
‘कॉकटेल 2’ ने तीसरे दिन मचाई तबाही, ‘मिराई’ से OMG 2 समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘कॉकटेल 2’ ने तीसरे दिन मचाई तबाही, ‘मिराई’…

Share Cocktail 2 Box Office Collection Day 3:  शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल…