• February 15, 2026

‘डिफेंस फोर्सेज के साथ खड़ी सरकार, उठाते रहेंगे जरूरी कदम’, रक्षा बजट का जिक्र कर बोले PM मोदी

‘डिफेंस फोर्सेज के साथ खड़ी सरकार, उठाते रहेंगे जरूरी कदम’, रक्षा बजट का जिक्र कर बोले PM मोदी
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (15 फरवरी 2026) को कहा कि उनकी सरकार रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर दे रही है. एक फरवरी को पेश बजट में भारत ने अपने डिफेंस बजट में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार डिफेंस फोर्स के साथ मजबूती से खड़ी है और इसे सशक्त और एडवांस बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी.

डिफेंस को एडवांस करना सरकार का कर्तव्य: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘डिफेंस फोर्सेज में हमारी सरकार का कमिटमेंट है और हमने इसे पूरा करके दिखाया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, ‘वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए डिफेंस को एडवांस करना हमारी सरकार का कर्तव्य है. यही कारण है कि रक्षा बजट में बढ़ोतरी की गई है.’ मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत सरकार ने रक्षा बजट 6.81 लाख करोड़ रुपया से बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ रुपया कर दिया गया है.

बजट 2026 को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का कोई भी बजट सामान्य बही खाता दस्तावेज तैयार करने की मानसिकता से नहीं बनाया गया, क्योंकि यह हमारा दृष्टिकोण नहीं है. प्रधानमंत्री ने कुछ साल पहले लाल किले की प्राचीर से की गई ‘यही समय है, सही समय है’ घोष‍णा को याद करते हुए कहा कि उनकी सरकार में ‘अब समय आ गया है’ की भावना हमेशा से ही मौजूद रही है. उन्होंने कहा, ‘लेकिन आज यह भावना एक राष्ट्रीय प्रतिबद्धता और समूचे समाज का संकल्प बन गई है. हमारे राष्ट्र में एक नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है.’

भारत के युवाओं पर क्या बोले पीएम?

पीएम मोदी कहा, ‘अलग-अलग तरह तरह की चुनौतियों के इस दौर में भी हमारे राष्ट्रीय चरित्र ने अपनी पहचान दिखाई है और हम कठिन वैश्विक परिस्थितियों में भी विकास का एक उज्ज्वल उदाहरण हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास एक युवा और कुशल आबादी है और हम कम महंगाई और व्यापक आर्थिक स्थिरता के साथ मजबूत विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. हमारे युवा अंतरिक्ष, खेल और स्टार्टअप जैसे विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं.’



Source


Share

Related post

Operation Sheruwali enters Day 7; searches continue in J&K’s Rajouri

Operation Sheruwali enters Day 7; searches continue in…

Share JAMMU: A joint team of the Army, J&K Police and CRPF continued hunting two to three terrorists…
‘हर देश में बेवकूफ होते हैं’, दिल्ली में किस बात पर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

‘हर देश में बेवकूफ होते हैं’, दिल्ली में…

Share अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार (24 मई, 2026) को अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ कथित…
ईरान संग फंसा अमेरिका भारत को अपनी तरफ खींच रहा, अब ट्रंप के दूत बोले- ‘आने वाले हफ्तों में…’

ईरान संग फंसा अमेरिका भारत को अपनी तरफ…

Share भारत-यूएस वार्षिक लीडरशिप समिट में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर शामिल हुए. समिट में अपने संबोधन के…