• May 24, 2025

अहमद अल-शरा से मुलाकात के बाद सीरिया पर मेहरबान हुए ट्रंप, कर दी बड़ी घोषणा

अहमद अल-शरा से मुलाकात के बाद सीरिया पर मेहरबान हुए ट्रंप, कर दी बड़ी घोषणा
Share

Donald Trump Big Relief to Syria: पिछले 13 साल से गृहयुद्ध, विस्थापन और विदेशी हस्तक्षेप की वजब से सीरिया तबाह हो चुका है और अब इस देश की कमान अहमद अल-शरा के पास है. पिछले साल लंबे समय से सत्तारूढ़ बशर अल-असद को सत्ता से हटाकर पूर्व मिलिशिया कमांडर अहमद अल-शरा ने अंतरिम सरकार की बागडोर संभाली थी. इस बीच अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने अब सीरिया के पुनर्निर्माण में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए छह महीने के लिए प्रतिबंधों में छूट दी है. 

अमेरिका ने 2019 के सीजर सीरिया एक्ट के तहत लगाए गए प्रतिबंधों में छूट दे दी है. सीरिया के केंद्रीय बैंक और कुछ संस्थाओं के साथ व्यापार करने की अनुमति मिल गई है. संयुक्त राज्य के ट्रेजरी विभाग और राज्य विभाग की कार्यकारी कार्रवाई में छूट देने को लेकर फैसला लिया गया. हालांकि, ये छूट अस्थायी तौर पर महज 180 दिन दी गई है. इसके बाद प्रतिबंध फिर से स्थिति को देखते हुए लागू किए जा सकते हैं. 

क्या है राष्ट्रपति ट्रंप की रणनीति?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस छूट को नई शुरुआत का अवसर कहा है. उनका कहना है कि सीरिया को पुनर्निर्माण का मौका मिलना चाहिए और अगर अंतरिम सरकार कामयाब नहीं हुई तो इस्लामिक स्टेट और चरमपंथ फिर लौट सकते हैं. बता दें कि हमद अल-शरा के नेतृत्व में सीरिया की सरकार अभी भी संकट की स्थिति में है. उनका अतीत हयात तहरीर अल-शाम (पूर्व अल-कायदा सहयोगी) से जुड़ा रहा है. इस वजह से सरकार पर अभी भी वैश्विक समुदाय का पूर्ण भरोसा नहीं है.

सऊदी में अल-शरा से मिले थे ट्रंप

वहीं दशकों से गृह युद्ध की मार झेल रहे सीरिया को अब भी पुनर्निर्माण के लिए अरबों डॉलर की आवश्यकता है. युद्ध में पूरे देश का इन्फ्रास्ट्रक्चर नष्ट हो चुका है. 45 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं. लाखों नागरिक बेरोजगार और भूख की स्थिति में जिंदगी गुजार रहे हैं. बता दें कि इस महीने ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात अहमद अल-शरा से की थी, जो मौजूदा वक्त में सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति हैं. दोनों की मुलाकात सऊदी अरब में हुई थी, जिसको लेकर काफी चर्चा हुई थी.

 



Source


Share

Related post

ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया

ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT…

Share इजरायल और अमेरिकी मीडिया ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के बीच एक रिपोर्ट को लेकर विवाद पैदा हो गया…
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का…
पुतिन के ब्रह्मास्त्र! रूस के वो हथियार जिनसे कांपती है दुनिया, किसी देश को नहीं किए एक्सपोर्ट

पुतिन के ब्रह्मास्त्र! रूस के वो हथियार जिनसे…

Share रूस ने अमेरिका से बढ़ते खतरे को देखते हुए कई बेहद ताकतवर हथियार बनाए हैं. ये हथियार…