• June 6, 2025

मुश्किल में फंसी RCB, बेंगलुरु भगदड़ मामले में फ्रेंचाइजी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

मुश्किल में फंसी RCB, बेंगलुरु भगदड़ मामले में फ्रेंचाइजी के खिलाफ दर्ज हुई FIR
Share

Bengaluru stampede: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 जून, 2025 को अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती. पहले सीजन से आरसीबी के लिए खेल रहे विराट कोहली की भी ये पहली ट्रॉफी थी, जिसकी खुशी देशभर में उनके फैंस ने मनाई. लेकिन बुधवार, 4 जून को आरसीबी के जश्न में एक बड़ा हादसा हो गया, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई. अब इस मामले में फ्रेंचाइजी समेत 3 पर एफआईआर दर्ज हुई है.

ट्रॉफी जीतने के अगले ही दिन आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बड़ा आयोजन रख दिया. कोहली समेत सभी प्लेयर्स यहां पहुंचे, जिन्हे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी. लेकिन ये जश्न 11 परिवारों के लिए मातम में बदल गया, जिन्होंने अपनों को खो दिया.

RCB समेत इन पर दर्ज हुई FIR

बेंगलुरु भगदड़ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इन सभी पर आपराधिक लापरवाही का आरोप है. इस मामले में कर्णाटक हाई कोर्ट ने भी संज्ञान लेते हुए सरकार से रिपोर्ट मांगी है.

RCB ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये देने का किया ऐलान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को एक स्टेटमेंट जारी कर भगदड़ में मारे गए 11 लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया. 

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये मदद राशि देने का ऐलान किया.




Source


Share

Related post

Maharani Trophy | Vrinda’s Hubli Tigers seizes the moment, shifts the momentum

Maharani Trophy | Vrinda’s Hubli Tigers seizes the…

Share On song: Vrinda’s Hubli Tigers is now in a good position to qualify for Sunday’s final. |…
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस…

Share आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित विवाद ने सोशल मीडिया पर…
PV Sindhu Pens Emotional Thanks To Virat Kohli: ‘I Needed Someone Who Understood’

PV Sindhu Pens Emotional Thanks To Virat Kohli:…

Share Last Updated:July 20, 2026, 23:46 IST PV Sindhu revealed Virat Kohli’s advice helped her reshape her mindset…