• February 10, 2026

तिहाड़ जेल में राजपाल यादव, मदद को आगे आए सोनू सूद-गुरमीत चौधरी, बोले- वो सम्मान के हकदार हैं

तिहाड़ जेल में राजपाल यादव, मदद को आगे आए सोनू सूद-गुरमीत चौधरी, बोले- वो सम्मान के हकदार हैं
Share

एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. उन्होंने चेक बाउंस मामले में सरेंडर किया है. इस मुश्किल समय में कई एक्टर्स और लीडर्स राजपाल यादव की मदद को आगे आ रहे हैं. एक्टर सोनू सूद ने इस मदद की शुरुआत की. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला और राजपाल यादव को फिल्म ऑफर की.

सोनू सूद ने लिखा था ये

सोनू सूद ने लिखा- राजपाल यादव गिफ्टेड एक्टर हैं. उन्होंने सभी को खूब हंसाया और सालों तक ऐसा काम किया जिसे भुलाया नहीं जा सकता. जिंदगी कभी सख्त और अनफेयर हो जाती है. ये टैलेंट की वजह से नहीं बुरे वक्त की वजह से होता है. राजपाल यादव मेरी फिल्म में होंगे. मुझे लगता है कि सभी को उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए. काम के बदले छोटा साइनिंग अमाउंट दान नहीं है. ये सम्मान है.

मदद को आगे आए गुरमीत चौधरी

गुरमीत चौधरी ने लिखा, ‘ये देखकर दिल टूट जाता है, जब राजपाल यादव जैसे सीनियर और टैलेंटेड आर्टिस्ट इतने दर्दभरे फेज से गुजरते हैं. उन्होंने हमें बहुत हंसाया है और कई न भूलने वाले पल दिए हैं. आज उन्हें हमारी जरुरत है. एक्टर और इंसान होने के नाते मैं जो भी कर सकता हूं उनकी मदद करूंगा. मैं सभी प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और फिल्म इंडस्ट्री के मेंबर्स से रिक्वेस्ट करता हूं वो भी मदद को आगे आएं और इसका हल ढूंढ़े. हमारी इंडस्ट्री एक फैमिली है. परिवार अपनों को अकेला नहीं छोड़ती है. उन्होंने हमें सालों हंसाया अब हमारी बारी है. वो केयर, सम्मान और सपोर्ट डिजर्व करते हैं. सोनू सूद भाई वो पहले शख्स होते हैं जो लोगों को साथ लाते हैं.’

तिहाड़ जेल में राजपाल यादव, मदद को आगे आए सोनू सूद-गुरमीत चौधरी, बोले- वो सम्मान के हकदार हैं

तेज प्रताप यादव ने भी की ये मदद

वहीं जन शक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव भी मदद को सामने आए हैं. उन्होंने अनाउंस कियाकि वो राजपाल यादव के परिवार को इस मुश्किल समय में मदद करेंगे. वो 11 लाख रुपये प्रोवाइड करेंगे.

वहीं सीनियर लीडर राव इंद्रजीत यादव ने मोटी रकम मदद के लिए ऑफर की. उन्होंने राजपाल यादव को इस मुश्किल घड़ी से निकलने के लिए 1.11 करोड़ रुपये देने का वादा किया. उन्होंने एक इमोशनल वीडियो भी बनाया. उन्होंने राजपाल यादव के काम की तारीफ की. साथ ही उन्होंने पब्लिक और इंडस्ट्री के लोगों से भी मदद के लिए रिक्वेस्ट की.



Source


Share

Related post

‘Bhooth Bangla’ box office collection day 10 [LIVE]: Akshay Kumar starrer maintains strong hold in second weekend | Hindi Movie News – The Times of India

‘Bhooth Bangla’ box office collection day 10 [LIVE]:…

Share ‘Bhooth Bangla’ has officially entered the Rs. 100 crore India net club and it did so with…
‘Shah Rukh Khan can never act like a villager, unlike Akshay Kumar who can look like a common man,’ says Priyadarshan | – The Times of India

‘Shah Rukh Khan can never act like a…

Share Filmmaker Priyadarshan recently weighed in on the contrasting screen personas of Shah Rukh Khan and Akshay Kumar,…
Rajpal Yadav on missing ‘Bhooth Bangla’ co-star Asrani’s funeral: ‘Pitaji ki death is film ki shooting ke dauran hi hui thi’ | – The Times of India

Rajpal Yadav on missing ‘Bhooth Bangla’ co-star Asrani’s…

Share Rajpal Yadav recalled late actor Asrani as “immortal” while promoting Bhooth Bangla, marking his reunion with the…