• June 25, 2025

I Love PAK से सीधे परमाणु दुश्मन… पाकिस्तान की किस हरकत से इतना नाराज हो गया अमेरिका?

I Love PAK से सीधे परमाणु दुश्मन… पाकिस्तान की किस हरकत से इतना नाराज हो गया अमेरिका?
Share

डोनाल्ड ट्रंप के आई लव यू का पाकिस्तान ने ऐसा जवाब दिया है, जिसके बाद अमेरिका उसे ‘परमाणु दुश्मन’ घोषित करने की सोच रहा है. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि पाकिस्तान ऐसी मिसाइल विकसित कर रहा है, जो सीधे अमेरिका तक हमला कर सकती है. ये मिसाइल परमाणु संपन्न इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है.

अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका फॉरेन अफेयर्स में बताया गया कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार को अपग्रेड कर रहा है, जिसमें चीन उसकी मदद कर रहा है. रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया कि अगर पाकिस्तान ऐसी मिसाइल बना लेता है तो अमेरिका उसे परमाणु दुश्मन घोषित करने लिए मजबूर हो जाएगा.

रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई भी देश जो ऐसी मिसाइल बनाता है, जिसकी रेंज में अमेरिका हो, वह अमेरिका का दोस्त नहीं हो सकता है, उसको अमेरिका के लिए खतरा या विरोधी माना जाता है. वर्तमान में रूस, चीन और उत्तर कोरिया को अमेरिका का विरोधी माना जाता है.

रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से लिखा गया, ‘अगर पाकिस्तान ने परमाणु युक्त इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) बना ली तो वॉशिंगटन के पास उसको परमाणु दुश्मन मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा. ऐसा कोई भी देश जिसके पास वॉशिंगटन तक मार करने वाली ICBM हो, अमेरिका का दोस्त नहीं हो सकता है.’

पिछले साल अमेरिका ने पाकिस्तान के परमाणु संपन्न लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पर सेंक्शन लगाए थे. ये प्रतिबंध नेशनल डेवलपमेंट कॉम्पलेक्स और पाकिस्तान की तीन रक्षा कंपनियों पर लगाए गए थे, जो मिसाइल प्रोग्राम पर काम कर रहे थे. इनकी अमेरिका में संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया और अमेरिकी कंपनियों को उनसे व्यापार करने से रोका गया.

आईसीबीएम मिसाइल को न्यूक्लियर और कन्वेंशनल दोनों तरह के हथियारों से लैस किया जा सकता है और इनकी रेंज 5,500 किलोमीटर तक होती है. पाकिस्तान के पास अब तक कोई आईसीबीएम नहीं है. उसके पास सबसे ज्यादा रेंज वाली मिसाइल शाहीन-3 है, जिसकी रेंज 2,700 किलोमीटर है. यह जमीन से जमीन में मार करने वाली मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसका पाकिस्तान ने 2022 में टेस्ट किया था.

Source

Share

Related post

ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा

ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड…

Share अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…
US-Iran War LIVE Updates: Explosions Heard Near Oil Tanker In Strait Of Hormuz, Crew Safe

US-Iran War LIVE Updates: Explosions Heard Near Oil…

Share US-Iran War LIVE Updates: Iran on Wednesday said it is in the “final stage” of drafting an…
US-Iran War LIVE Updates: US Hopes For Hormuz Deal ‘Today Or Tomorrow’ As Oman Talks Progress

US-Iran War LIVE Updates: US Hopes For Hormuz…

Share US-Iran War Live Updates: US Treasury Secretary Scott Bessent on Tuesday said that Washington could reach a…