• August 19, 2025

अच्युत पोतदार के निधन से शोक में बॉलीवुड, आमिर खान बोले- ‘हम आपको बहुत याद करेंगे’

अच्युत पोतदार के निधन से शोक में बॉलीवुड, आमिर खान बोले- ‘हम आपको बहुत याद करेंगे’
Share

बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अच्युत पोतदार ने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. अभिनेता काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे भी आहत हैं. अभिनेता आमिर खान समेत अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख व्यक्त किया.

अभिनेता अच्युत पोतदार के निधन पर आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा- ‘अच्युत जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वो एक शानदार अभिनेता, अच्छे इंसान और बेहतरीन साथी थे. हम आपको बहुत याद करेंगे, अच्युत जी. उनके परिवार को मेरी दिल से संवेदनाएं.’

जैकी श्रॉफ
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी और अच्युत की फोटो पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘अच्युत जी के साथ यह तस्वीर हमेशा मेरे दिल में रहेगी.’

अच्युत पोतदार के निधन से शोक में बॉलीवुड, आमिर खान बोले- 'हम आपको बहुत याद करेंगे

हंसल मेहता
निर्देशक हंसल मेहता ने भी अच्युत पोतदार को प्यार और सम्मान के साथ याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘मैं उन्हें अंगार फिल्म में जग्गू दादा के पापा के किरदार में देखकर उनका फैन बन गया था. उनका डायलॉग ए जग्गूमुझे हमेशा याद रहेगा. मुझे अपनी पहली फिल्म जयते में उन्हें डायरेक्ट करने का सौभाग्य मिला, जिसमें उन्होंने गवाह की भूमिका निभाई थी. उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजेदार बातों का अंदाज कमाल का था.’

अच्युत पोतदार के निधन से शोक में बॉलीवुड, आमिर खान बोले- 'हम आपको बहुत याद करेंगे


सुधीर मिश्रा
निर्देशक सुधीर मिश्रा भी ने लिखा- ‘वे बहुत अच्छे अभिनेता और शानदार इंसान थे. वे सईद मिर्जा के साथ अक्सर काम करते थे. मुझे उन्हें फिल्म अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है में देखना याद है. एक पूरी दुनिया और उसके लोग धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं.’

किरदारों से दर्शकों के दिल में बनाई जगह
अपने लंबे करियर में अच्युत पोतदार ने हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में करीब 125 फिल्मों में काम किया. उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं – आक्रोश’, ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’, ‘अर्ध सत्य’, ‘तेजाब’, ‘परिंदा’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘दिलवाले’, ‘रंगीला’, ‘वास्तव’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘परिणीता’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘दबंग-2’ और ‘वेंटिलेटर’. अपनी एक्टिंग और अंदाज से वो लोगों के दिलों में बस गए. 

फिल्मों में कदम रखने से पहले वे भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे और उसके बाद इंडियन ऑयल कंपनी में भी कार्यरत रहे. लेकिन उनका असली जुनून अभिनय था, जिसने 1980 के दशक में उन्हें सिनेमा और टीवी की दुनिया की ओर खींच लिया. चार दशकों तक फिल्मों में काम कर उन्होंने दर्शकों को खुश किया.



Source


Share

Related post

Yash Chopra replaced Sudesh Berry with Shah Rukh Khan in Darr, says SRK is blessed child of good because he has Gauri putr Ganesh by his side: ‘His wife’s name is..’

Yash Chopra replaced Sudesh Berry with Shah Rukh…

Share Shah Rukh Khan may have made his big-screen debut with Deewana in 1992, but it was his…
आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं

आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का…

Share बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर…
आमिर खान या गौरी स्प्रैट, कौन है ज्यादा अमीर, लाइमलाइट से दूर कैसे करती हैं कमाई? जानें नेटवर्थ

आमिर खान या गौरी स्प्रैट, कौन है ज्यादा…

Share Aamir khan And Gauri Spratt Net Worth: आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपनी शादी को लेकर चर्चा…