• November 9, 2025

टॉप 5 क्रिकेटर जिन्होंने जीते सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड्स, भारत के दो दिग्गज पर

टॉप 5 क्रिकेटर जिन्होंने जीते सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड्स, भारत के दो दिग्गज पर
Share


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की निरंतरता और मैच पर पकड़ का सबसे बड़ा सबूत होता है, ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ अवॉर्ड. यह सम्मान उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो पूरी सीरीज में टीम के लिए सबसे ज्यादा प्रभावी प्रदर्शन करे. आइए जानते हैं उन टॉप 5 क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, ODI, T20I) में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है.

विराट कोहली – भारत

भारतीय रन मशीन विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. साल 2008 से अब तक खेले गए 553 मैचों और 167 सीरीज में उन्होंने 21 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड अपने नाम किया है. टेस्ट में 3, वनडे में 11 और टी20 में 7 बार उन्हें यह सम्मान मिला. कोहली का निरंतर प्रदर्शन और जीत की भूख उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है.

सचिन तेंदुलकर – भारत

‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर भले ही अब खेल से दूर हों, लेकिन रिकॉर्ड्स की बात हो और उनका नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता. उन्होंने 1989 से 2013 के बीच 20 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड जीता, जिनमें 5 टेस्ट और 15 वनडे सीरीज शामिल हैं. यह दिखाता है कि दो दशकों तक उन्होंने किस तरह क्रिकेट पर राज किया है.

शाकिब अल हसन – बांग्लादेश

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 162 सीरीज में से 17 बार यह अवॉर्ड जीता है. शाकिब बल्ले और गेंद  दोनों से मैच बदलने की क्षमता रखते हैं. 5 टेस्ट, 7 वनडे और 5 टी20 सीरीज में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है.

जैक कैलिस – दक्षिण अफ्रीका

दुनिया के महानतम ऑलराउंडर्स में से एक जैक कैलिस का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. उन्होंने अपने करियर में 519 मैचों और 148 सीरीज में खेलते हुए 15 बार यह अवॉर्ड जीता. टेस्ट और वनडे दोनों में उन्होंने अपनी क्लास से मैचों का रुख पलट दिया.

डेविड वॉर्नर – ऑस्ट्रेलिया

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर.  उन्होंने अब तक 383 मैचों और 126 सीरीज में 13 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का सम्मान जीता है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी हर फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की ताकत रही है.



Source


Share

Related post

IPL 2026: Virat Kohli loses cool, throws helmet and gloves after dismissal vs Mumbai Indians | Cricket News – The Times of India

IPL 2026: Virat Kohli loses cool, throws helmet…

Share Virat Kohli (Image credit: X) NEW DELHI: Virat Kohli looked in ominous touch at the Wankhede Stadium,…
IPL 2026: Milestone alert! Virat Kohli becomes first batter to pull off this rare feat vs Mumbai Indians | Cricket News – The Times of India

IPL 2026: Milestone alert! Virat Kohli becomes first…

Share Virat Kohli (Image credit: BCCCI/IPL) NEW DELHI: The decibel levels at the Wankhede Stadium soared the moment…
Allow Suryavanshi time to grow: Kumble

Allow Suryavanshi time to grow: Kumble

Share Former cricketer Anil Kumble. File | Photo Credit: PTI Legendary leg-spinner Anil Kumble has urged caution amid…