• April 11, 2026

आज कितनी है 24 कैरेट सोने की कीमत? 22 और 18 कैरेट के भी चेक करें रेट्स

आज कितनी है 24 कैरेट सोने की कीमत? 22 और 18 कैरेट के भी चेक करें रेट्स
Share

Gold and Silver Price Today: आज शनिवार, 11 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखी जा रही है. मिडिल ईस्ट में तनाव, मजबूत वैश्विक मांग और कमजोर डॉलर के चलते सोने की कीमतें दोबारा बढ़ती नजर आ रही हैं. आज लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल आया और यह लगातार तीसरे हफ्ते बढ़त की ओर बढ़ रहा है. भारत में सोने की कीमत बढ़ने की एक और वजह अक्षय तृतीया (जो 19 अप्रैल को पड़ता है) है, जिसमें सोने की खरीदारी का चलन है. IBJA (India Bullion and Jewellers Association) और चुनिंदा ज्वेलरी ब्रांड्स के मुताबिक आज सोने के रेट इस प्रकार हैं:-

शहर 24  कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम) 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम)
दिल्ली 15,299 रुपये 14,025 रुपये
मुंबई 15,284 रुपये 14,010 रुपये
कोलकाता  15,284 रुपये 14,010 रुपये
चेन्नई 15,382 रुपये 14,100 रुपये

रिटेल लेवल पर, तनिष्क, कल्याण ज्वेलर्स, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स और जॉयलुक्कास जैसे प्रमुख ज्वेलर्स आज 22 कैरेट सोने की कीमत 13,965 रुपये से 14,065 रुपये प्रति ग्राम के बीच बता रहे हैं. आज के सोने के रेट और शोरूम की कीमतों के बीच यह अंतर इन्वेंट्री लागत, स्थानीय मूल्य निर्धारण रणनीतियों और परिचालन कारकों के कारण है, भले ही भारत में सोने का नवीनतम रेट मोटे तौर पर एक जैसा ही रहता है.

IBJA की लेटेस्ट डेटा

  • 24 कैरेट (999) सोने का भाव- 15,033 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट  सोने का भाव- 14,672 प्रति ग्राम
  • 20 कैरेट  सोने का भाव- 13,379 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट  सोने का भाव- 12,177 प्रति ग्राम
  • 14 कैरेट  सोने का भाव- 9,696 प्रति ग्राम

इन बातों का रखें ध्यान

  • ऊपर दी गई कीमतों में 3 परसेंट GST और मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं है. ऐसे में बिल बनवाते वक्त फाइनल रेट में लगभग 2500-4000 रुपये का इजाफा हो सकता है.
  • सोने की खरीदारी करते वक्त हमेशा BIS Hallmark का निशान जरूर देखें.

चांदी की कितनी है कीमत? 

इसके अलावा, चांदी (999) का की कीमत आज 2,39,934 प्रति किलोग्राम है. ये दरें सांकेतिक खुदरा कीमतें हैं और इनमें GST (3%) तथा मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं.

ये भी पढ़ें:

Iran War: युद्ध की आग में झुलसा कारोबार! वैश्विक तनाव ने रोकी ड्राईफ्रूट्स की रफ्तार 



Source


Share

Related post

Gold price prediction today: Where are gold prices…

Share Gold prices started the week near $4,400/oz after recording a weekly decline. Gold price prediction today: Gold…

क्या थम गई है सोने की रफ्तार या…

Share सोने की कीमतों में हाल के दिनों में भले ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हो, लेकिन…
Gold-Silver Rate Today: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें

Gold-Silver Rate Today: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom भारतीय बाजारों में आज सोने-चांदी के…