• April 23, 2026

दिल्ली के इस बाजार में मिलते हैं सबसे सस्ते बर्तन, किलो के भाव खरीद लो

दिल्ली के इस बाजार में मिलते हैं सबसे सस्ते बर्तन, किलो के भाव खरीद लो
Share

Delhi Utensil Market: ईरान- यूएस के बीच चल रहे युद्ध की वजह से जहां एक तरफ कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं, तो वहीं कई ऐसी चीजें हैं जिनकी डिमांड बढ़ भी गई है. जैसे इंडक्शन, इसके साथ ही इंडक्शन के बर्तन भी. इंडक्शन के साथ ही इसके बर्तनों की डिमांड भी अब इतनी ज्यादा बढ़ गई है जिसकी वजह से लोग सस्ते और अपने बजट में आने वाले बाजारों को खोज रहे हैं. तो अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. हम आपको बताते हैं कि यहां पर आप सस्ते और अच्छे बर्थन कहां से खरीद सकते हैं.

दिल्ली का सबसे सस्ता बर्तन बाजार
एशिया का सबसे बड़ा बर्तनों का बाजार दिल्ली में है. यदि आप भी इस बाजर के बारे में नहीं जानते हैं, तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें. दिल्ली के सदर बाजार स्थित ‘डिप्टी गंज मार्केट’ में बर्तनों का भंडार आपको मिल जाएगा. इस बाजार में आपको हर तरह के बर्तन मिलेंगे, चाहे वो इंडक्शन के हों, गैस पर खाना बनाने वाले हों, चूल्हे के लिए हो. इसी के साथ तांबा, पीतल, एल्युमीनियम जैसी धातु के भी सारे बर्तन आपको यहां मिल जाएंगे वो भी बजट में.

रस्ते माल सस्ते में
इस बाजार में 2 रुपये से बर्तनों की कीमत शुरू होती है. ऐसे में आप समझ ही सकते हैं कि आप थोक के भाव में बर्तन ले जा सकते हैं. यहां पर 2 रुपये के गिलास, कटोरी, चम्मच मिल जाते हैं. तो वहीं 5 रुपये, 10 रुपये, 15 रुपये में थाली, भगोनी, लोटा, पतीला आदि को खरीद सकते हैं.  इतना ही नहीं इस बाजार में आपको इडली का सांचा, बाटी का ओवन, बर्तनों का स्टैंड सबकुछ किफायती दामों में मिल सकता है.

किलो के भाव में भी खरीद सकते हैं
इस बाजार में आने के बाद आपको ये बर्तनों की जन्नत की तरह से महसूस होगा. अगर आप कोई बिजनेस चलाते हैं तो आप इस मार्केट से किलो के भाव में बर्तन खरीद सकते हैं. यहां तक कि आपको कुछ स्पेशल तरह के एस्थैटिक बर्तन खरीदना हैं तो वो भी आप इस बाजार से खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप यहां से शादी- ब्याह के बर्तन ले सकते हैं और महज 10 रुपये में उन पर नाम भी लिखवा सकते हैं. अगर आपने अब तक ये डिप्टी गंज मार्केट एक्सप्लोर नहीं किया है, तो आप यहां जल्दी जाएं और ढेर सारे बर्तन ले आएं.



Source


Share

Related post

No retakes, no filters: Why our souls crave theatre’s raw power | India News – The Times of India

No retakes, no filters: Why our souls crave…

Share Photo credit: Instagram/@nsd_official_ On any given evening, the pavements around Delhi’s cultural hub begin to fill up…
Delhi demolition drive: Samajwadi Party MP Mohibbullah Nadvi present at site; 5 arrested | Delhi News – The Times of India

Delhi demolition drive: Samajwadi Party MP Mohibbullah Nadvi…

Share Sources said Samajwadi Party MP Mohibbullah Nadvi was present in the area when the incident occurred. NEW…
Delhi University Bomb Threat: threat emails sent to ramjas, deshbandhu colleges; police rush in | Delhi News – The Times of India

Delhi University Bomb Threat: threat emails sent to…

Share Ramjas College and Deshbandhu College in Delhi received bomb threat emails on Thursday, prompting an immediate emergency…