• May 10, 2026

पीएम मोदी ने की खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील, बोले- आप देश सेवा में…

पीएम मोदी ने की खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील, बोले- आप देश सेवा में…
Share

PM Modi on Cooking Oil News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की जनता से खाने के तेल यानी कुकिंग ऑयल के इस्तेमाल को कम करने की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा है कि खाने के तेल के आयात के लिए भी बहुत बड़ी मात्रा में हमें विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है.

पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा, ”साथियों अब एक साल तक सोने के गहने न खरीदें, ऐसे ही खाने के तेल का भी है. इसके आयात के लिए भी बहुत बड़ी मात्रा में हमें विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है. हर परिवार अगर खाने के तेल में खाने का तेल का जो उपयोग करता है, अगर वह कुछ कमी करें तो भी वह देशभक्ति का बहुत बड़ा काम है.”

खान के तेल का इस्तेमाल 10 फीसदी कम कर दो- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ”मैंने बार-बार कहा है कि खान के तेल का इस्तेमाल 10 फीसदी कम कर दो. अगर हम तेल खाना कम करें तो  आप देश सेवा में योगदान दे सकते हैं और इससे देश सेवा भी होगी और देह सेवा भी होगी.” उन्होंने कहा कि इससे देश के खजाने का स्वास्थ्य भी सुधरेगा और परिवार के हर सदस्य का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.”

बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति… देखें Video

पीएम मोदी ने कहा कि आज वैश्विक संकटों से जो चुनौतियां आई है, हमें उन चुनौतियों को परास करना होगा. भारत सरकार खेतों में डीजल पंप की जगह सोलर पंप की योजना चला रही है. हम खेतों में डीजल पंप की जगह सोलर पंप का उपयोग करने का जोर देना होगा. मैं कोविड काल में भी आग्रह करता था कि हम स्थानीय चीजें खरीदें. वोकल फॉर लोकल के मंत्र को लेकर चले. हम मेड इन इंडिया चीजें खरीद कर भी विदेशी मुद्रा बचा सकते हैं और हमारे देश में स्थानीय उत्पादन की कोई कमी नहीं है. चाहे जूते हो, पर्थ हो, बैग हो, हमें स्वदेशी पर बल देना चाहिए.

नए विदेशी प्रोडक्ट हमें नहीं खरीदने चाहिए- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने साफ किया, ”मैं यह नहीं कह रहा कि जो आपके पास विदेशी चीजें खरीदी हुई है, विदेशी ब्रांड की है, उनको जाकर के फेंक दो. ऐसा मैं नहीं कह रहा हूं. लेकिन मेरा आग्रह है कि नए विदेशी प्रोडक्ट हमें नहीं खरीदने चाहिए.”

फिर बदले सोना-चांदी के दाम, खरीदने से पहले देखें आपके शहर में क्या है कीम



Source


Share

Related post

‘Symbol of our shared confidence’: PM Modi pitches stronger India-Australia ties in Melbourne

‘Symbol of our shared confidence’: PM Modi pitches…

Share Prime Minister Narendra Modi on Thursday joined Australian Prime Minister Anthony Albanese at the India-Australia CEO Forum…
भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- ‘जब भी हम दुश्मनी…’

भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी…

Share भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश में दोनों देशों की…
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा

पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन…

Share पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति…