• May 20, 2026

NEET-UG री-एग्जाम पर धर्मेंद्र प्रधान की हाई लेवल बैठक, अफवाह फैलाने वाले टेलीग्राम ग्रुप्स पर

NEET-UG री-एग्जाम पर धर्मेंद्र प्रधान की हाई लेवल बैठक, अफवाह फैलाने वाले टेलीग्राम ग्रुप्स पर
Share

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नीट-यूजी की दोबारा होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ एक बड़ी बैठक की. इस बैठक में शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए के महानिदेशक भी मौजूद रहे. बैठक में परीक्षा की सुरक्षा और छात्रों के बीच फैल रही गलत जानकारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इसके साथ ही सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर भी चिंता जताई.

इसी मामले में एक अलग बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें मेटा, गूगल और टेलीग्राम जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों को बुलाया गया. सरकार ने इन कंपनियों से कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी फर्जी खबरों और गलत दावों पर तुरंत कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें: गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने पर क्यों हिचकिचाहट? मॉब लिंचिंग पर मौलाना अरशद मदनी ने पूछे ये सवाल

कई टेलीग्राम चैनल और ऑनलाइन ग्रुप पर नजर

अधिकारियों ने बताया कि बड़ी परीक्षाओं से पहले कई टेलीग्राम चैनल और ऑनलाइन ग्रुप अचानक सक्रिय हो जाते हैं. इन प्लेटफॉर्म पर पेपर लीक के झूठे दावे, क्लिकबेट पोस्ट और बिना पुष्टि वाली जानकारियां तेजी से फैलायी जाती हैं. इससे छात्रों के बीच डर और भ्रम का माहौल बन जाता है. जांच में यह भी सामने आया कि कई संदिग्ध लिंक छात्रों को ऑटोमेटेड बॉट और फर्जी ग्रुप तक पहुंचाते हैं. इन ग्रुप्स को खास तौर पर अफवाह फैलाने और गलत जानकारी फैलाने के लिए बनाया गया है.

खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी

खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार कई संदिग्ध चैनल कुछ चुनिंदा फोन नंबरों से संचालित किए जा रहे हैं. इससे यह संकेत मिला है कि यह एक संगठित और योजनाबद्ध गतिविधि हो सकती है.मामले को गंभीर मानते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से पहले फर्जी जानकारी फैलाने वाले चैनलों और ग्रुप्स की पहचान की जाए और उन्हें तुरंत ब्लॉक कर हटाया जाए. सरकार का कहना है कि छात्रों के बीच गलत जानकारी और घबराहट फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पहली बार द्विपक्षीय दौरे पर रोम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी बोलीं- आज का दिन ऐतिहासिक



Source


Share

Related post

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव…

Share बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण राज्यों में भरोसेमंद चुनाव प्रबंधक बनने और मोदी सरकार के तीन कार्यकाल में…
‘Build new NTA’: Exam body begins major revamp, seeks experts for four senior roles

‘Build new NTA’: Exam body begins major revamp,…

Share The National Testing Agency (NTA) has begun a major leadership overhaul as it moves to rebuild its…
‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी’, राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मा

‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी’,…

Share कथित NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस सांसद…