• May 28, 2026

रद्द हुआ मैच तो वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान हो जाएगी बाहर, गुजरात को मिलेगा फाइनल का टिकट

रद्द हुआ मैच तो वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान हो जाएगी बाहर, गुजरात को मिलेगा फाइनल का टिकट
Share

आईपीएल 2029 का दूसरा क्वालीफायर मैच 29 मई को होना है. राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का मैच मुल्लांपुर में खेला जाएगा. ये वही मैदान है जिसपर एलिमिनेटर मैच खेला गया था. क्वालीफायर 2 मैच का विजेता फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से भिड़ेगा. फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

खैर फाइनल से पहले सबकी नजरें क्वालीफायर 2 पर टिकी होंगी. गुजरात और राजस्थान का मैच धमाकेदार रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश या किसी अन्य कारण से दूसरा क्वालीफायर मैच रद्द हो गया, तो कौन बाहर और कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी? यहां जान लीजिए इसका नियम.

क्वालीफायर 2 रद्द हुआ, तो विजेता कौन?

अगर राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर 2 मैच बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाता है. ऐसे में गुजरात टाइटंस फाइनल में चली जाएगी और राजस्थान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

दरअसल आईपीएल में फाइनल के अलावा किसी भी मैच के लिए रिजर्व डे का नियम नहीं है. इसलिए कोई प्लेऑफ मुकाबला किसी भी कारण से रद्द हो जाता है, तो पॉइंट्स टेबल में बेहतर पोजीशन वाली टीम आगे बढ़ती है. अंक तालिका को देखें तो गुजरात दूसरे और राजस्थान की टीम चौथे स्थान पर रही थी. इसलिए गुजरात फाइनल में चली जाएगी और राजस्थान को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा.

कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम?

29 मई को राजस्थान और गुजरात का क्वालीफायर 2 मैच मुल्लांपुर में खेला जाएगा. 29 मई को मुल्लांपुर में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. अच्छी बात यह है कि मैच के समय बारिश की कोई संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें:

‘तुरंत छोड़ दो राजस्थान रॉयल्स…’, पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी; वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला

GT के खिलाफ क्वालीफायर 2 में तीन बड़े रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजर, बनाएंगे छक्कों का ‘महारिकॉर्ड’



Source


Share

Related post

Rashid Khan suffers worst bowling figures of his 524-innings T20 career in IPL 2026 Qualifier 2

Rashid Khan suffers worst bowling figures of his…

Share Gujarat Titans’ Rashid Khan (AP Photo) Rashid Khan endured one of the toughest nights of his celebrated…
किस गलती से हार गई SRH, पैट कमिंस ने बताया; वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल

किस गलती से हार गई SRH, पैट कमिंस…

Share पैट कमिंस जब एलिमिनेटर मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बोलने आए तो वह भी वैभव सूर्यवंशी की…
Rajat Patidar ahead of Shreyas Iyer? R Ashwin’s big endorsement for RCB skipper

Rajat Patidar ahead of Shreyas Iyer? R Ashwin’s…

Share R Ashwin’s big endorsement for RCB skipper Rajat Patidar (Image: X) Rajat Patidar produced one of the…