• October 2, 2026

Live Updates: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर भूचाल, पहले दिन 50 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

Share

अजय देवगन ‘विजय सलगांवकर’ के रोल में वापस आ गए हैं हिट ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइ की मच अवेटेड तीसरी फिल्म, जिसका ऑफिशियल नाम ‘दृश्यम द कन्क्लूज़न’ है, आज 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर फिल्म हिंदी ‘दृश्यम’ फ़्रैंचाइजी का आखिरी चैप्टर है. फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई है जिसके चलते इसके रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है.

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट कैसी है? 
फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से पांच दिन पहले शुरू हुई थी. इसने  ओपनिंग वीकेंड के लिए प्री-सेल्स में 49 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है और 13 लाख से ज़्यादा टिकट बेचे हैं. ओपनिंग वीकेंड के लिए इसके 8 लाख से ज्यादा के टिकटों की प्री सेल हुई है जिनसे इसने ब्लॉक सीटों के साथ 31.65 करोड़ कमाए हैं.  जबकि ब्लॉक सीटों के साथ 27.92 करोड़ का कलेक्शन किया है. 

‘दृश्यम 3’ स्टार कास्ट
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन फिर से विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं. इसमें कई जाने-पहचाने चेहरे भी वापस आ रहे हैं, जिनमें IG मीरा देशमुख के रोल में तबू, नंदिनी सलगांवकर के रोल में श्रिया सरन, अंजू के रोल में इशिता दत्ता और अनु के रोल में मृणाल जाधव शामिल हैं. वहीं इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी नए किरदारों में कास्ट का हिस्सा बने हैं. 

‘दृश्यम 3’ की कहानी
‘दृश्यम 3’ ‘दृश्यम 2’ की घटनाओं के बाद विजय और उसके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है. ‘दृश्यम 2’ का अंत इस तरह हुआ था कि पुलिस के हाथ अहम सबूत लगने के बावजूद विजय अपने परिवार को बचाने में कामयाब रहा था. तीसरी फिल्म विजय की उन राजों को छिपाए रखने की लड़ाई का एक और चैप्टर है, जिसमें इस बार दांव पहले से कहीं ज़्यादा बड़ा लग रहा है.

दिलचस्प बात यह है कि हिंदी फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ का  रीमेक नहीं है. दोनों फ्रैंचाइजी कहानी को अलग-अलग दिशाओं में ले जा रही हैं. हिंदी फिल्म को इस तरह से बनाया गया है कि यह विजय सलगांवकर की कहानी को एक निर्णायक अंजाम तक पहुंचा सके. 

 

 



Source


Share

Related post

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत,…

Share अजय देवगन एक बार फिर से स्क्रीन पर विजय सालगावंकर बनकर आने वाले हैं. विजय सालगांकर फिर…

‘कानून से ऊपर कोई भी नहीं…’, राष्ट्रपति की…

Share महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने फिल्मी सितारों को हानिकारक प्रोडक्ट्स के विज्ञापन को लेकर एक बार…
What Is Surrogate Advertising? The Cardamom-For-Tobacco Trick That’s Put SRK, Ajay Devgn In The Dock

What Is Surrogate Advertising? The Cardamom-For-Tobacco Trick That’s…

Share News cities mumbai-news What Is Surrogate Advertising? The Cardamom-For-Tobacco Trick That’s Put SRK, Ajay Devgn In The…