• June 12, 2026

‘कॉमेडी के नाम पर कलंक…’, प्रणीत मोरे विवाद पर सुनील पाल का फूटा गुस्सा, की कार्रवाई की मांग

‘कॉमेडी के नाम पर कलंक…’, प्रणीत मोरे विवाद पर सुनील पाल का फूटा गुस्सा, की कार्रवाई की मांग
Share

स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे विवादों से घिर गए हैं और उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. हालांकि उन्होंने लोगों से माफी मांग ली हैं, इसके बावजूद ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इसी बीच कॉमेडियन सुनील पाल इन दिनों चर्चा में आ गए हैं. प्रणीत मोरे के शो में हुई विवादित बातों पर अब सुनील ने खुलकर बात की हैं और कई मुद्दे उठाए हैं. साथ ही ऐसे कॉमेडियंस को बढ़ावा न देने की अपील की हैं.

इसीलिए इन्हें समाज का आतंकवादी कहता हूं…

सुनील पाल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर कहा, ‘कॉमेडी के नाम जो इन दिनों, आए दिन लड़के-लड़कियां माइक पकड़कर दर्शकों के सामने और जेन जी के सामने करने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से उनका घर तो चल जाता हैं और फैशन पूरा हो जाता हैं. लेकिन हमारा समाज, जेन जी, युवा और देश का भविष्य, जिसे मैं हमारे देश का चलता-फिरता फेस्टिवल कहता हूं, ऐसे हमारे युवाओं को बिगाड़ने का काम कर रही हैं और अश्लीलता फैला रही हैं. इसीलिए मैं इन्हें समाज का आतंकवादी कहता हूं क्योंकि जो समझ में नहीं आता, वो समाज में नहीं आता हैं.’

वेन्यू वालों को दी सलाह

उन्होंने आगे कहा, ‘गालियां देकर आए दिन लड़के लड़कियां ऐसा प्रोग्राम करते हैं, ऐसे वेन्यू वालों को भी स्ट्रिक्ट नियम बनाने चाहिए कि यहां पर गालियां, अश्लील बातें नहीं परोसी जाएगी, अभद्र भाषा में बात भी नहीं की जाएगी, हार्ष सब्जेक्ट और गंदी सोच नहीं रखी जाएगी. अगर ऐसा हुआ तब जाकर इसपर कंट्रोल पाया जा सकता है. इन सभी चीजों की वजह से समाज, हम जैसे कॉमेडियन, कॉमेडी देखने वाले भी डरे हुए है, घबराए हुए हैं कि इन लोगों को इतना भाव क्यों मिलता है? इन्हें क्यों बिग बॉस, केबीसी में बुलाया जाता है? कहां गए वो लोग जो अच्छी कॉमेडी करते हैं? अगर लोग अच्छे कॉमेडियन को आगे नहीं बढ़ाएंगे, तो ऐसे ही कॉमेडी के नाम पर कलंक हमारे देश में बढ़ता जाएगा.’

ये भी पढ़ें: Friday Releases: ओटीटी से थिएटर तक, आईं 11 फिल्में और सीरीज, जानें क्या देखें और क्या Skip करें

सुनील पाल ने आखिर में लोगों से अपील की और कहा, ‘मेरा हाथ जोड़कर आप सभी से निवेदन है कि दर्शकों से, मीडिया से और जो ऐसे प्रोग्राम बनाते हैं. एक ऐसा कानून बनाइए कि यहां पर गंदी भाषा में बात नहीं की जाएगी. धन्यवाद!’

क्या था पूरा मामला? 

इन दिनों प्रणित के क्राउड-वर्क शो से ‘370 रुपये बिरयानी’ वाली वीडियो विवाद का मुद्दा बनी हुई हैं. हिमांशु नाम के एक व्यक्ति ने अपने डेट से जुड़ा किस्सा सुनाया, जिस बीच लड़कियों को लेकर कई गलत बातें की गई. प्रणीत भी इसे बिना रोके उसकी बातों पर हंसने लगे, जिससे ये विवाद खड़ा हो गया. इसके अलावा डॉ. सेजल पवार ने भी मेडिकल कॉलेज में शवों को लेकर कई आपत्तिजनक बात की. जैसे ही ये विवाद बढ़ा प्रणीत, हिमांशु और सेजल ने सभी से माफी मांगी ली हैं.

ये भी पढ़ें: ‘पापा बहुत प्रोटेक्टिव थे…’, ऋषि कपूर की वजह से फिल्मों से दूर नहीं हुईं बेटी रिद्धिमा, खुद किया खुलासा




Source


Share

Related post

Famous UK Personality Russell Brand Accused of Sexual Assault, Denies Allegations – News18

Famous UK Personality Russell Brand Accused of Sexual…

Share Last Updated: September 17, 2023, 10:17 IST London, United Kingdom (UK) Russell Brand poses on arrival with…