• June 14, 2026

दीदी के हाथ से गई TMC? भूपेन्द्र यादव के घर बागी सांसदों की बैठक, काकोली बोलीं- कल स्पीकर से कर

दीदी के हाथ से गई TMC? भूपेन्द्र यादव के घर बागी सांसदों की बैठक, काकोली बोलीं- कल स्पीकर से कर
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • तृणमूल कांग्रेस के 22 सांसद बागी हुए, अलग गुट बना रहे।
  • बागी सांसदों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की।
  • सोमवार को स्पीकर से अलग गुट की मान्यता मांगेंगे।
  • काकोली घोष दस्तीदार बागी गुट की नेता बनी हैं।

पश्चिम बंगाल में 15 सालों तक शासन करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथ से उनकी अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस अब जाते हुए दिखाई दे रही है. टीएमसी के 20 से ज्यादा सांसद अब पार्टी का साथ छोड़ने के कगार पर खड़े हैं और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय गठबंधन गठबंधन (NDA) का साथ देने की बात कर रहे हैं. टीएमसी के बागी सांसदों ने रविवार (14 जून, 2026) को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर एक बैठक की है. जिसके बाद टीएमसी के बागी सांसदों में शामिल काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि हम कल सोमवार (15 जून, 2026) को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के मुलाकात करेंगे और उनसे एक अलग गुट के रूप में मान्यता देने की मांग करेंगे.

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर हुई बैठक में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 14 से 15 बागी सांसदों के मौजूद होन की खबर है. इसमें सांसद काकोली घोष दस्तीदार, सयोनी घोष, माला रॉय, शताब्दी रॉय, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, सुदीप बंद्योपाध्याय, अरुप चक्रवर्ती, पार्था भौमिक, जगदीश बसुनिया समेत कई अन्य के नाम शामिल हैं.

काकोली घोष दस्तीदार बनीं बागी गुट की नेता

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की करीबी कही जाने वाली सांसद काकोली घोष दस्तीदार अब बागी सांसदों की गुट नेता बन गई है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ हुई बैठक के बाद कहा है कि उनके साथ अब कुल 22 सांसद हैं. इससे पहले उन्होंने 20 सांसदों के साथ का दावा किया था. 

हालांकि, उन्होंने गुट में शामिल हुए दो नए सांसदों के नामों को उजागर नहीं किया है. उन्होंने कहा है कि जब वो लोग औपचारिक रूप से शामिल हो जाएंगे, तभी उनके नामों को सार्वजनिक कर दिया जाएगा. 

दिल्ली जाने से पहले क्या बोलीं काकोली घोष?

दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता में मीडिया से बातचीत में टीएमसी की बांगी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, ‘हमने उन लोगों से बात की है, जो पश्चिम बंगाल की स्थिति को लेकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं. हमारे साथ एक या दो लोग और जुड़ेंगे. पहले मैंने 20 कहा था, अब यह संख्या 22 हो गई है. हर किसी की राय सुनी जाएगी, चर्चा की जाएगी. कोई तानाशाही नहीं चलेगी.’ 

यह भी पढ़ेंः ‘दादा आपका तो पेट खराब था’, सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज



Source


Share

Related post

19, 20, now 22? Pressure mounts on Mamata Banerjee as rebel MP tally climbs; BJP meets dissidents

19, 20, now 22? Pressure mounts on Mamata…

Share NEW DELHI: Trouble mounted for Trinamool Congree chief Mamata Banerjee as rebel MP Kakoli Ghosh Dastidar on…
TMC lurches from crisis to crisis: Mamata’s party battles for survival as rebel MPs move to stake claim

TMC lurches from crisis to crisis: Mamata’s party…

Share TMC chief Mamata Banerjee NEW DELHI: From the Mamata Banerjee-led TMC shifting its Delhi operations from the…
‘Same land that produced Aurangzeb also produced people like him’: Sanjay Raut’s swipe at PM Modi

‘Same land that produced Aurangzeb also produced people…

Share Prime Minister Narendra Modi and Senior Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut (File photo) NEW DELHI: Senior…