• June 20, 2026

पहली ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ ने रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा; बड़े-बड़े दिग्गज पीछे

पहली ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ ने रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा; बड़े-बड़े दिग्गज पीछे
Share

गुरनूर बराड़ ने अपनी डेब्यू सीरीज में इतिहास रच दिया है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. तीसरे मुकाबले में एक विकेट लेते ही उन्होंने डेब्यू सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया. यह कीर्तिमान केवल उन शृंखलाओं के लिए है, जिनमें तीन वनडे मैच खेले गए.

गुरनूर बराड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों वनडे मैचों में कम से कम एक विकेट जरूर लिया. धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. उसके बाद लखनऊ पहुंचे तो उन्होंने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए तीन बल्लेबाजों को आउट किया. तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने मोहम्मद नबी को शिकार बनाकर सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया.

डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट (भारत के लिए)

भारत के लिए डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेन्द्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा के नाम था. दोनों ने अपनी-अपनी डेब्यू वनडे सीरीज में 6 विकेट लिए थे. मगर गुरनूर बराड़ उन सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 7 विकेट लिए हैं.

युजवेन्द्र चहल की बात करें तो उन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पहली सीरीज में 6 विकेट लिए थे. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. उस सीरीज में प्रसिद्ध ने 6 विकेट चटकाए थे.

  • 7 विकेट – गुरनूर बराड़ (बनाम अफगानिस्तान)
  • 6 विकेट – युजवेन्द्र चहल (बनाम जिम्बाब्वे)
  • 6 विकेट – प्रसिद्ध कृष्णा (बनाम इंग्लैंड)

गुरनूर बराड़ 2025 सीजन से IPL में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन अब तक गुजरात के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. मगर उससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने ठीकठाक प्रदर्शन किया था. SMAT में उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट और विजय हजारे ट्रॉफी में 8 मैच खेलकर 11 विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें:

सबसे तेज 50 छक्के, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई ने रचा इतिहास, टॉप-5 लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर लगाई हैट्रिक, तीसरे वनडे में दिखा गजब नजारा; रच दिया इतिहास



Source


Share

Related post

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल…

Share श्रीलंका से एक बेहद दुख भरी खबर आई है. क्रिकेट के मैदान पर हुए विवाद के बाद…
India Vs SLC XI Live Score, Warm-Up Day 2: Will Captain Shubman Gill Bat Today?

India Vs SLC XI Live Score, Warm-Up Day…

Share India vs Sri Lanka XI Live Score, Warm-Up Match Day 2 Today Updates: The opening day of…
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच

5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब…

Share 5000th Historic ODI Match Scotland vs Canada: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग टू (2023-27) में 07 अगस्त…