• June 24, 2026

40 लाख की घड़ी पहनकर पद्म श्री लेने पहुंचे आर माधवन, सिर्फ 10 लोगों के पास है ये लिमिटेड एडिशन

40 लाख की घड़ी पहनकर पद्म श्री लेने पहुंचे आर माधवन, सिर्फ 10 लोगों के पास है ये लिमिटेड एडिशन
Share

मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक ग्रैंड इवेंट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बॉलीवुड एक्टर आर माधवन को कला के क्षेत्र में उनके बेहतरीन योगदान पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया. इस इवेंट में माधवन अपनी पत्नी सरिता माधवन और बेटे वेदांत माधवन के साथ पहुंचे. इस दौरान उनका डैशिंग लुक देखने को मिला, लेकिन माधवन की रॉयल वॉच ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 

आर माधवन की रॉयल वॉच ने खींचा ध्यान
इस खास मौके के लिए माधवन ने नेवी ब्लू कलर का बंदगला-स्टाइल एथनिक आउटफिट पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग ट्राउजर के साथ कैरी किया. रिमलेस चश्मे, सोने की चेन और ब्राउन लेदर स्ट्रैप वाली घड़ी ने उनके लुक को क्लासी टच दिया. घड़ी के शौकीनों की नजर उनकी लग्जरी वॉच पर भी पड़ी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस घड़ी की कीमत 40 लाख रुपये है. 

ये भी पढ़ें- Box Office Live: बुधवार को ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी? ‘पेद्दी’ से आगे निकली ये मलयालम मूवी, जानें कलेक्शन

कितनी है घड़ी की कीमत?
माधवन की ये लग्जरी घड़ी ‘टाइटन नेबुला जलसा फ्लाइंग टोरबिलन’ की है, जो टाइटन के लग्जरी ‘नेबुला कलेक्शन’ की खास पेशकशों में शामिल है. 18 कैरेट रोज गोल्ड केस के साथ तैयार की गई ये वॉच भारतीय कारीगरी और मॉडर्न वॉचमेकिंग का शानदार कॉम्बिनेशन है. इस घड़ी की सबसे खास बात इसका हाथ से पेंट किया गया मार्बल डायल है, जो जयपुर के प्रसिद्ध हवा महल से प्रेरित है. राजस्थान की मिनिएचर पेंटिंग शैली में की गई इसकी बारीक कारीगरी इसे एक यूनिक आर्ट पीस बनाती है.

दुनिया में सिर्फ 10 लोगों के पास है ये लिमिटेड एडिशन वॉच
माधवन की ये ‘टाइटन नेबुला जलसा फ्लाइंग टोरबिलन’ घड़ी इस भारतीय ब्रांड की सबसे खास घड़ियों में शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर में इसकी सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनाई गई हैं, जिससे ये कलेक्टर्स के लिए बेहद एक्सक्लूसिव बन जाती है.

ये हैं आर माधवन की अपकमिंग मूवीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो माधवन जल्द ही फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगे. फिल्म में उनका कैमियो है. आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी ये फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा माधवन के पास ‘जी. डी. एन’ और ‘अधिष्ठशाली’ जैसी फिल्में हैं.

ये भी पढ़ें- Welcome To The Jungle के लिए अक्षय कुमार ने अपनाई ‘धुरंधर’ की वो खुफिया स्ट्रैटजी, पहले दिन बंपर कमाई तय!




Source


Share

Related post

‘आवारापन 2’ की रिलीज पोस्टपोन नहीं, इमरान हाशमी ने किया कंफर्म

‘आवारापन 2’ की रिलीज पोस्टपोन नहीं, इमरान हाशमी…

Share बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म…
In his 40s, here’s how R Madhavan changed his career path, took risks to get the hunger for his work and insecurity back: ‘The comfort zone was making me decay’

In his 40s, here’s how R Madhavan changed…

Share There came a point in R Madhavan’s career, around his early 40s, when something fundamental changed. The…
आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं

आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का…

Share बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर…