• July 14, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अवैध प्रवेश पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

भारत और नेपाल की सीमा पर एक अमेरिकी नागरिक को बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के नेपाल में घुसने की कोशिश के दौरान हिरासत में लिया गया है. पीटीआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में सोनौली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मैनिहवा इलाके में पिलर नंबर 516 के नजदीक सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अपनी रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान उसे हिरासत में लिया है.

मामले में महाराजगंज के एडिशनल एसपी ने दी जानकारी

वहीं, जब अमेरिकी नागरिक से पूछताछ की गई, तब उसने अपनी पहचान 36 वर्षीय जॉर्डन ब्राउन के रूप में बताई. अधिकारियों ने बताया कि वह 2025 में बिना किसी वैध कागजात के समुद्री रास्ते से भारत में दाखिल हुआ था.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराजगंज के एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि जॉर्डन ब्राउन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उसके पास कोई भी वैध यात्रा दस्तावेज नहीं मिले हैं.

ब्राउन ने थाईलैंड में पासपोर्ट खोने का किया दावा- एडिशनल एसपी 

रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीडियो मैसेज में एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया, ‘सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 11 जुलाई, 2026 को सोनौली के पास एक शख्स को बिना अनुमति के नेपाल में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा. पूछताछ के दौरान उसने अपने नाम जॉर्डन ब्राउन बताया और कहा कि वह अमेरिका के कैलिफोर्निया का नागरिक है. उसने आगे बताया कि वह टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड गया था, लेकिन वहां उसका पासपोर्ट खो गया था. इसके बाद वो समुद्र के रास्ते होते हुए श्रीलंका पहुंचा और नवंबर 2025 में फिर समुद्र के रास्ते ही भारत आ गया.’

नवंबर 2025 से भारत में रह रहा है ब्राउन- सिद्धार्थ

एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने कहा, ‘नवंबर, 2025 में भारत आने के बाद से वो गोवा में रह रहा था. नेपाल जाने की कोशिश के दौरान एसएसबी ने उसे पकड़ लिया. उसके पास कोई वैध यात्रा के कागजात नहीं मिले हैं.’

उन्होंने आगे कहा कि जॉर्डन ब्राउन ने जो दावे किए हैं, उन्हें वेरिफाई किया जा रहा है. भारत में बिना वैध कागजात के प्रवेश करने के आरोप में उसके खिलाफ सोनौली थाने में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट की धारा 21 और 23 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. 

यह भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुए हमले के दो साल पूरे, घटना के बारे में जानें क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?




Source


Share

Related post

India to supply 654MW of electricity for 18…

Share India has approved a proposal to supply power to Nepal India has approved the export of up…

ब्रिक्स के बाद ईरान-UAE में ‘दोस्ती’, पेजेश्कियान बोले…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद यह…

Brics embraces AI but leaves job displacement largely…

Share Brics New Delhi Declaration backs AI-driven growth and worker re-skilling but leaves unanswered what happens to jobs…