• August 11, 2026

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
Share

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी है. भारत ने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेला, जिसमें टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इसके बावजूद इस मुकाबले में कुछ ऐसी कमियां जरूर दिखाई दीं, जिन पर टीम मैनेजमेंट को टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ध्यान देना होगा.

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी. टीम इंडिया को सीरीज में जीत का दावेदार माना जा रहा है, लेकिन उसके सामने तीन बड़ी चुनौतियां होंगी.

1. गेंदबाजी में सही कॉम्बिनेशन चुनना चुनौती

जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में भारत के पास पहली पसंद वाली पूरी गेंदबाजी यूनिट नहीं है. मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा टीम के गेंदबाजी आक्रमण को अनुभव देते हैं, लेकिन बाकी खिलाड़ियों में ज्यादा अंतरराष्ट्रीय अनुभव नहीं है.

औकिब नबी, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार और सारांश जैन ने मिलकर अभी सिर्फ 8 टेस्ट खेले हैं. इनमें से तीन गेंदबाजों ने अभी टेस्ट डेब्यू भी नहीं किया है.

टीम मैनेजमेंट के सामने अब बड़ा सवाल यही होगा कि गॉल की परिस्थितियों को देखते हुए एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाया जाए या तेज गेंदबाजी को मजबूत किया जाए. सही संयोजन सीरीज के नतीजे पर बड़ा असर डाल सकता है.

2. मिडिल ऑर्डर का फॉर्म चिंता की वजह

भारत के मिडिल ऑर्डर पर श्रीलंका के खिलाफ काफी जिम्मेदारी होगी. जैसे-जैसे टेस्ट आगे बढ़ेगा, पुरानी गेंद और पिच पर मौजूद स्पिन बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है. ऐसे में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को बड़ी पारियां खेलनी होंगी.

हालांकि, दोनों का हालिया प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. अभ्यास मैच में भी पंत और जुरेल अपनी छाप नहीं छोड़ सके. पिछले WTC मुकाबलों में भी मिडिल ऑर्डर की निरंतरता सवालों में रही है.

इस दौरान रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर जैसे निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कई बार टीम को संभाला है. अब मिडिल ऑर्डर को खुद जिम्मेदारी उठानी होगी.

3. लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट की लय पकड़ना

टीम इंडिया ने हाल के समय में ज्यादा व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेला है. ऐसे में टेस्ट क्रिकेट की लंबी चुनौतियों के लिए खुद को ढालना भी खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा. अभ्यास मैच में गेंदबाजों को श्रीलंका की परिस्थितियों में काफी मेहनत करनी पड़ी.

टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ आक्रामक शुरुआत काफी नहीं होती. बल्लेबाजों को लंबे समय तक क्रीज पर टिकना और गेंदबाजों को लगातार दबाव बनाए रखना होगा. गॉल में टीम इंडिया की असली परीक्षा इसी धैर्य की होगी.

 

यह भी पढ़ें: श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल



Source


Share

Related post

Shubman Gill Needs 157 Runs In Sri Lanka Tests To Become 1st Indian Cricketer To…

Shubman Gill Needs 157 Runs In Sri Lanka…

Share News cricket Shubman Gill Needs 157 Runs In Sri Lanka Tests To Become 1st Indian Cricketer To……
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा

हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97…

Share क्रिकेट में चोट लगना आम बात है. BCCI ने खिलाड़ियों की चोट प्रबंधन व्यवस्था की सुविधा बेंगलुरु…
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो…

गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा…

Share श्रीलंका दौरे पर होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 33 वर्षीय सारांश जैन को…