• August 31, 2026

‘भारत’ में सोनाली कुलकर्णी क्यों बनी थीं 9 साल बड़े सलमान खान की मां? ये है वजह

Share

सोनाली कुलकर्णी बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. अपने तीन दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने कई भाषाओं की दिल को छू लेने वाली फिल्मों के साथ-साथ बड़ी मेनस्ट्रीम फिंल्मों में भी काम किया है. इन्हीं में से एक है अली अब्बास जफर की 2019 की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘भारत’, जिसमें उन्होंने जानकी देवी का किरदार निभाया था. 51 साल की सोनाली कुलकर्णी ने ‘भारत’ में खुद से 9 साल बड़े सलमान खान की मां का रोल प्ले किय था वहीं अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

सोनाली कुलकर्णी ने सलमान खान की मां का रोल क्यों किया?
सोनाली ने ‘स्क्रीन स्पॉटलाइट’ पर बात करते हुए ‘भारत’ में सलमान खान की मां का रोल करने की वजह का खुलासा किया. उन्होंने कहा, “कास्टिंग के दौरान, मैंने कहा था मैं यह रोल नहीं कर सकती.’ उन्होंने बताया कि अली अब्बास जफर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा उन्हें कास्ट करने को लेकर “बहुत पक्के” थे, क्योंकि वे फिल्म के फ्लैशबैक सीन पर बहुत जोर दे रहे थे.

सोनाली कहती हैं, “फ्लैशबैक उस फिल्म के लिए बहुत जरूरी था. उसी से ‘भारत’ को उसका नाम मिला और वह अलग-अलग हालात में रिएक्ट करता है.” वह आगे कहती हैं, “कोई भी डायरेक्टर या कास्टिंग डायरेक्टर किसी गलत इंसान को कहीं फिट नहीं करना चाहेगा. यह उनकी भी नाकामी होगी. इसलिए, मैंने उस बात को समझने की कोशिश की, और फिर मैंने इसे एक चैलेंज के तौर पर लिया.”

सलमान खान संग सेट पर सोनाली ने की थी खूब मस्ती
सोनाली कुलकर्णी मानती हैं कि उन्हें कास्ट करने के लिए डायरेक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर को “काफी मनाना” पड़ा था. लेकिन एक बात जिसने मदद की, वह थी सलमान खान से मिलने की उनकी अपनी “इच्छा”, जिनके बारे में उन्होंने बहुत कुछ सुना था, सोनाली ने हंसते हुए कहा, ” ‘भारत’ के सेट पर हमारी खूब जमी. उनसे लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना सीखा जा सकता है. वे हमेशा बहुत अच्छे से पेश आते थे. और उन्होंने तब मेरा दिल जीत लिया जब उन्होंने मुझे अपनी साइकिल चलाने के लिए दी.”

ये भी पढ़ें:-संडे को बॉक्स ऑफिस की रेस में ‘टॉक्सिक’ रही आगे, जानें- ‘आवारापन 2’-‘इरुमुडी’ का हाल

सोनाली की मिली थी ‘भारत’ के लिए “बहुत अच्छी फीस”
सोनाली ने यह भी कहा कि उनके “ज्यादातर सीन उस चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ थे” जिसने युवा भारत का रोल किया था, और सलमान द्वारा निभाए गए “बड़े भारत” के साथ “बहुत कम सीन” थे. लेकिन उन्हें इस रोल को करने का कोई पछतावा नहीं है क्योंकि उन्हें कैटरीना कैफ को लाइव डांस करते हुए देखने का मौका मिला.  सोनाली ने कहा “अरे वाह, वह कितनी ग्रेसफुल डांसर हैं और कितनी खूबसूरत भी. सेट पर हमने बहुत मजा  किया! इसलिए, मेरी तरफ से कोई शिकायत नहीं है.”

भारत’ के बारे में
बता दें कि ‘भारत’ में सलमान खान, सोनाली कुलकर्णी और कैटरीना कैफ के अलावा दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, तबू, जैकी श्रॉफ और नोरा फतेही जैसे कलाकारों ने काम किया है. ‘भारत’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 325 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

ये भी पढ़ें:- ‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग वीकेंड पर दी ‘KGF 2’, ‘एनिमल’ को मात, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड



Source


Share

Related post

‘7 Dogs’ movie review: Hollywood blood, missing soul

‘7 Dogs’ movie review: Hollywood blood, missing soul

Share Sanjay Dutt in ‘7 Dogs’. | Photo Credit: AA Films/YouTube What happens when you inject Hollywood blood…
Dia Mirza recalls feeling safe with R Madhavan during her debut at 19 in ‘Rehnaa Hai Terre Dil Mein’; ‘He’s a total gentleman’

Dia Mirza recalls feeling safe with R Madhavan…

Share While Dia Mirza‘s acting career began opposite R Madhavan in ‘Rehnaa Hai Terre Dil Mein’, her journey…
Yash Chopra replaced Sudesh Berry with Shah Rukh Khan in Darr, says SRK is blessed child of good because he has Gauri putr Ganesh by his side: ‘His wife’s name is..’

Yash Chopra replaced Sudesh Berry with Shah Rukh…

Share Shah Rukh Khan may have made his big-screen debut with Deewana in 1992, but it was his…