• August 30, 2026

Bollywood News: क्रिसमस पर भिड़ेंगे दो ‘किंग’, SRK-नागार्जुन फैंस में छिड़ी सोशल मीडिया जंग (30.08.26)

Share

क्रिसमस 2026 पर बॉक्स ऑफिस का मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि आमने-सामने होंगे इंडियन सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार—शाहरुख खान और नागार्जुन। शाहरुख की मच अवेटेड फिल्म ‘King’ पहले से ही 24 दिसंबर 2026 के लिए लॉक है। अब नागार्जुन ने अपनी 100वीं फिल्म ‘King100’ की रिलीज भी इसी तारीख पर घोषित कर दी है। खास बात यह है कि दोनों फिल्मों के टाइटल में ‘King’ शब्द जुड़ा हुआ है, जिसने इस क्लैश को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है। नागार्जुन ने अपने जन्मदिन के मौके पर ‘King100’ का फर्स्ट ग्लिम्प्स जारी करते हुए फिल्म की झलक दिखाई। ग्लिम्प्स में उनका किरदार एक ऐसे शख्स के तौर पर नजर आता है, जो जिंदगी में शून्य से शुरुआत कर पैसा, ताकत और बड़ा मुकाम हासिल करता है। दूसरी तरफ शाहरुख खान की ‘King’ को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है और फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। जैसे ही दोनों फिल्मों का क्लैश कन्फर्म हुआ, सोशल मीडिया पर दोनों सुपरस्टार्स के फैंस के बीच अपने-अपने ‘King’ को लेकर बहस और मुकाबले का माहौल देखने को मिलने लगा। अब नजर इस बात पर है कि क्रिसमस पर दर्शक किस ‘King’ को बॉक्स ऑफिस का असली बादशाह बनाते हैं।



Source


Share

Related post

‘कानून से ऊपर कोई भी नहीं…’, राष्ट्रपति की…

Share महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने फिल्मी सितारों को हानिकारक प्रोडक्ट्स के विज्ञापन को लेकर एक बार…

शाहरुख खान ने किए लालबागचा राजा के दर्शन,…

Share गणेश उत्सव के बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचे.…
शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में शूटिंग कर चुके हैं अनुपम खेर, अक्षय-सलमान पर कही ऐसी बात

शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में शूटिंग कर…

Share बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ…