• September 3, 2026

रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर हैरतअंगेज खुलासा, सेलेक्टर्स के साथ क्या बात हुई

Share

रोहित शर्मा संन्यास लेने को तैयार हो गए थे. जी हां, जब करीब 2 महीने पहले रिटायरमेंट की अफवाहें चरम पर थीं, रिपोर्ट्स अनुसार तब चयनकर्ता रोहित को 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल ना करने की बात बता चुके थे. अब खुलासा हुआ है कि रोहित से यह तक पूछा गया था कि वे अपनी रिटायरमेंट की घोषणा लॉर्ड्स वनडे के बाद करेंगे या नहीं. पूर्व भारतीय कप्तान को उस समय काफी गुस्सा आया था, लेकिन उन्होंने रिटायरमेंट के लिए हामी भर दी थी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार रोहित शर्मा को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने नहीं बल्कि चयन समिति के एक सदस्य ने बताया था कि समिति उनसे आगे बढ़ चुकी है. रोहित के सामने साफ कर दिया गया था कि वे 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल नहीं होंगे. उनसे यह भी पूछा गया था कि क्या वह इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे के बाद रिटायरमेंट लेंगे या नहीं.

संन्यास को राजी हो गए थे रोहित

चयनकर्ताओं के रुख के बाद रोहित शर्मा ने ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने रिटायरमेंट के लिए हामी भर दी थी. इसी बीच लॉर्ड्स वनडे में रोहित के बल्ले से 138 रनों की ऐतिहासिक पारी आती है. टीम इंडिया वह मैच 27 रनों से हार गई थी. मगर शतक के बाद रोहित के संन्यास की बातों पर कुछ समय के लिए विराम लग गया था. रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि लॉर्ड्स पर आया शतक ऐसी कोई गारंटी नहीं देता कि आगे उन्हें टीम इंडिया में जगह मिलती रहेगी.

यह ज्ञात रहे कि लॉर्ड्स पर रोहित शर्मा के शतक से पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया बयान जारी कर चुके थे. अपने बयान में उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स पर अपना आखिरी मैच नहीं खेलेंगे और जब तक टीम इंडिया की योजनाओं में शामिल हैं तब तक खेलते रहेंगे. इस बयान के बाद बीसीसीआई के उच्च अधिकारी और चयन समिति के बीच दिक्कतें पैदा होने की खबरें सामने आई थीं.

यह भी पढ़ें: PCB चीफ मोहसिन नकवी ने 7 खिलाड़ी और 2 कोच बदलने पर तोड़ी चुप्पी

मीटिंग में होगा फैसला

3 सितंबर को मुंबई में BCCI की मीटिंग होनी है, जिसमें की यहां मुद्दों पर चर्चा होगी. इनमें रोहित शर्मा और अजीत अगरकर के भविष्य पर भी फैसला आना संभव है. एक तरफ रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया में बने रहेंगे या नहीं, इस पर चर्चा संभव है. वहीं चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर महीने में समाप्त हो रहा है. उम्मीद की जा रही है कि उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ने वाला है.

यह भी पढ़ें:

हैट्रिक, सिर्फ 5 रन देकर लिए 7 विकेट, चमारी अटापट्टू ने तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड



Source


Share

Related post

हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा

हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97…

Share क्रिकेट में चोट लगना आम बात है. BCCI ने खिलाड़ियों की चोट प्रबंधन व्यवस्था की सुविधा बेंगलुरु…
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी

वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ…

Share अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से हटाए जा सकते हैं. BCCI उनकी जगह वीवीएस…
CWG 2026 July 24 Schedule: Srihari Nataraj Leads India’s Charge As First Medal Chance Awaits

CWG 2026 July 24 Schedule: Srihari Nataraj Leads…

Share Last Updated:July 24, 2026, 11:51 IST India shines at Commonwealth Games: Putul Sonowal wins in Lawn Bowls,…