• September 13, 2026

इन 3 ‘प्लेयर्स बैटल’ पर रहेगी सबकी नजर, भारत बनाम अफगानिस्तान पहला T20 आज

Share

वैभव सूर्यवंशी आज भारत में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे, जो अफगानिस्तान के साथ दिल्ली में है. वैभव पर सभी की नजर रहेंगी, वह हाल ही में रेड बॉल फॉर्मेट में लगातार 3 मैच खेलकर आ रहे हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में 3 बड़ी प्लेयर्स बैटल कौन सी होंगी? आइए इसे जानते हैं.

भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 आज (13 सितंबर) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा, जिसे जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं. दिल्ली में पिछले 2 दिन बारिश हुई थी, आज भी हो सकती है. हालांकि इतनी बारिश की संभावना नहीं है कि मैच रद्द होने का डर हो.

जसप्रीत बुमराह बनाम रहमानुल्लाह गुरबाज

भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है, ऐसे में अफगानिस्तान अगर पहले बल्लेबाजी करे या लक्ष्य का पीछा, उन्हें तेज शुरुआत चाहिए होगी. विकेटकीपर बल्लेबजा रहमानुल्लाह गुरबाज पर तेज शुरुआत की जिम्मेदारी रहती है, लेकिन उनके सामने होंगे जसप्रीत बुमराह. वह चोट से ठीक होकर वापसी कर रहे हैं, उन्होंने नेट में काफी प्रभावित किया और वैभव को भी तंग किया. पॉवरप्ले में ये बैटल देखने वाली होगी.

यह भी पढ़ें- IND-AFG पहला टी20 देखने वालों के लिए दिल्ली पुलिस का संदेश

वैभव सूर्यवंशी बनाम नवीन-उल-हक

वैभव सूर्यवंशी विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो पारी की शुरुआत करते हैं और पहली गेंद से प्रहार करते हैं. उनके समने नवीन-उल-हक चुनौती पेश करेंगे, वह पॉवरप्ले में गेंदबाजी कर सकते हैं. नवीन IPL में भी खेलेंगे, उन्हें भारत में खेलने का काफी अनुभव है. नवीन आज अपना 49वां टी20 इंटरनेशनल खेलेंगे, जिन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में 67 विकेट लिए हैं. हालांकि वैभव अलग हैं, उन्हें अनुभवी गेंदबाज को निशाना बनाना बहुत पसंद है.

यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी कप्तान ने भारतीय कैप्टन से नहीं मिलाया हाथ, अब छिनेगी कमान

श्रेयस अय्यर बनाम राशिद खान

वैभव, ईशान, अभिषेक टॉप-3 बल्लेबाज हो सकते हैं, जो सभी विस्फोटक अंदाज में खेलते हैं. ऐसे में एक संभावना ये भी होती है कि भारत शुरूआती विकेट जल्दी गंवा दे, तब श्रेयस अय्यर की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है. उनके ऊपर पारी को संभालना, अंत तक टिकना और रनों की गति को भी कम नहीं होने देने की जिम्मेदारी होती है. उनकी बैटल लेग स्पिनर राशिद खान से होगी, जो ज्यादातर मिडिल ओवरों से गेंदबाजी में लगाए जाते हैं. अधिकतर वह डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी करते हैं.



Source


Share

Related post

Watch: जीत के जश्न में खूब नाचे वैभव…

Share दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ड्रा होने के साथ ईस्ट जोन चैंपियन बन गई, जिन्होंने साउथ जोन…

Big boost for India ahead of Afghanistan T20Is…

Share Nitish Kumar Reddy (Image: IANS) NEW DELHI: All-rounder Nitish Kumar Reddy has received the green signal from…

Vaibhav Sooryavanshi’s sharp cricket brain shines! 15-year-old plots…

Share Vaibhav Sooryavanshi (Video grab) NEW DELHI: Vaibhav Sooryavanshi may only be 15, but the teenage sensation is…