• September 26, 2026

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वाह में पुलिस चेक प्वाइंट के पास सुसाइड ब्लास्ट, 11 की मौत

Share

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चेकप्वाइंट्स में ब्लास्ट हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. मरने वालों में 8 पुरुष, 2 महिला और एक बच्चा शामिल है. इसके अलावा 20 अन्य घायल भी हैं, जिसमें पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. जिस चेक पोस्ट पर ब्लास्ट हुआ है उसका इस्तेमाल पुलिस डीआई खान-क्वेटा मार्ग पर सुरक्षा और जांच के लिए करती है.

खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सीमा के पास डेरा इस्माइल खान के दराजिंदा स्थित ‘अमन मेला’ पुलिस चेकपोस्ट पर यह धमाका हुआ. घायलों में पुलिसकर्मियों, कस्टम अधिकारियों के साथ दो आम नागरिक भी शामिल हैं. धमाके के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. रेस्क्यू टीमों ने मलबे में फंसे लोगों को निकाला. घटना के बाद बम निरोधक दस्ते को धमाके के कारण  पता लगाने के लिए भेजा गया.

जानकारी के मुताबिक विस्फोटक से भरी गाड़ी लेकर फिदायीन आतंकी डेरा इस्माइल खान के दाराजिंदा इलाके में अमन मेला चेक पॉइंट पर आया और चेकपॉइंट पर तेजी से गाड़ी को टकरा कर धमाका कर दिया.

आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने मृतकों और घायलों के लिए संवेदना पेश की है. साथ ही कहा कि खैबर पख्तूनख्वाह आतंकवाद के खिलाफ पहली पंक्ति में लड़ाई लड़ रहा है. इससे पहले पिछले शुक्रवार 18 सितंबर को कोहाट में भी इत्तेहाद ए मुजाहिद्दीन पाकिस्तान (IMP) ने CTD को निशाना बनाने के लिये CTD की बिल्डिंग और मस्जिद पर फिदायीन हमला किया था जिसमे 31 अधिकारियों की मौत हुई थी.

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कई धमाके हुए

इस हमले पर खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल फैसल करीम कुंडी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से डिटेल रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने घायलों को हर संभव मेडिकल हेल्प देने का निर्देश दिया. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाल के महीनों में इस तरह के कई हमले हुए जिसमें सुरक्षा बलों और पुलिस को लगातार निशाना बनाया गया. पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) के आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ अगस्त महीने में यहां 54 ऐसी घटनाएं दर्ज की गई है. इस क्षेत्र में प्रशासन ने आतंकवाद विरोधी अभियानों को और तेज कर दिया है.

इस महीने डेरा इस्माइल खान के दराबा क्षेत्र में पुलिस ने टीटीपी के एक हमले को नाकाम कर दिया था, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि, 18 सितंबर को कोहाट की पुरानी पुलिस लाइन में हुए एक बड़े हमले में 23 लोगों की जान चली गई और लगभग 100 लोग घायल हो गए. इन हमलों के जवाब में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा से सटे इलाकों में एयरस्ट्राइक किया था.



Source


Share

Related post

‘Congress part of every conspiracy’: CM Yogi hits…

Share Yogi Adityanath hits out at opposition over SIR row NEW DELHI: Uttar Pradesh chief minister Yogi Adityanath…

BJP allies close ranks, flay opposition for ‘undermining…

Share Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu backed the Election Commission’s statement on SIR, saying it reaffirmed the…

Combative BJP defends SIR, slams oppn for political…

Share Which forces want these names in voters list? Which parties benefited from it? Which party and family…