• September 26, 2026

दुनियाभर के 500 Airbus विमानों में निर्माण खामी, IndiGo भी दायरे में

Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एयरबस ने इसे सुरक्षा समस्या नहीं बताया, उड़ान जारी रहेगी।

Airbus A321neo विमान में फ्यूजलेज की surface protection coating से जुड़ी एक क्वालिटी समस्या सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में करीब 500 A321neo विमान इस समस्या से प्रभावित हो सकते हैं. इनमें IndiGo के करीब 12 विमान भी शामिल बताए जा रहे हैं. हालांकि Airbus ने साफ किया है कि यह सुरक्षा से जुड़ी समस्या नहीं है और प्रभावित विमान अपनी उड़ान जारी रख सकते हैं.

क्या गड़बड़ी मिली?

Airbus के मुताबिक नियमित जांच और काम के दौरान विमान के फ्यूजलेज के निचले हिस्से के आगे वाले हिस्से में कुछ components की surface protection में खामी सामने आई. सरल भाषा में समझें तो विमान के कुछ हिस्सों पर जंग और दूसरे नुकसान से बचाने के लिए लगाई जाने वाली protective coating तय मानकों के मुताबिक नहीं मिली. कंपनी का कहना है कि समस्या की वजह का पता लगा लिया गया है और उसे नियंत्रित कर लिया गया है. इसे ठीक करने की प्रक्रिया भी Airbus के पास मौजूद है.

करीब 500 विमान प्रभावित

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस समस्या का असर करीब 500 A321neo विमानों पर हो सकता है. इनमें कुछ विमान पहले ही एयरलाइंस को डिलीवर किए जा चुके हैं जबकि कुछ अभी निर्माण के अलग-अलग चरणों में हैं.

IndiGo के सूत्रों के मुताबिक एयरलाइन के करीब 12 A321neo विमान इस समस्या से प्रभावित बताए जा रहे हैं. हालांकि इस संख्या की Airbus या IndiGo ने अलग से आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Airbus ने कहा- उड़ान जारी रख सकते हैं विमान

Airbus ने इस मामले को quality issue, not a safety issue बताया है यानी इस खामी के सामने आने के बाद प्रभावित A321neo विमानों को तुरंत उड़ान से हटाने की जरूरत नहीं बताई गई है. विमान तय प्रक्रिया के तहत उड़ान जारी रख सकते हैं. Airbus के मुताबिक नई प्रक्रिया के तहत की गई coating सभी जरूरी मानकों को पूरा करती है.

विमान का हिस्सा खोलने की जरूरत नहीं

इस समस्या को ठीक करने के लिए विमान के फ्यूजलेज के हिस्से को खोलने या stringers को हटाने की जरूरत नहीं होगी. Airbus के मुताबिक तय प्रक्रिया के तहत उसी जगह पर जरूरी rework किया जा सकता है. काम पूरा होने के बाद विमान को उसकी मूल डिजाइन स्थिति के अनुरूप माना जाएगा.

यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा?

फिलहाल इस समस्या के कारण यात्रियों की उड़ानों पर तत्काल असर पड़ने की जानकारी नहीं है. Airbus का कहना है कि प्रभावित विमान उड़ान जारी रख सकते हैं और समस्या को ठीक करने का समाधान उपलब्ध है. एयरलाइंस अपने नियमित रखरखाव कार्यक्रम के दौरान इन विमानों पर जरूरी rework कर सकती हैं.

MDR के बाद अब TMR, मेडिकल डिवाइस के अंधाधुंध मुनाफे पर कैसे लगेगी रोक?



Source


Share

Related post

Diwali Bonus 2026: दीवाली से पहले सरकार ने…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom केंद्रीय कर्मचारियों को 2025-26 के लिए…

Delhi-Chennai flight diverted to Hyderabad after smoke detected…

Share Flight diverted (Representative image) NEW DELHI: An IndiGo flight from Delhi en-route to Chennai was diverted to…

अगले 3 महीने नहीं बढ़ेंगी FD की दरें,…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom लोन की मांग बढ़ने पर भविष्य…