- October 9, 2026
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- ‘नरेंद्र मोदी ने…’
भारतीय रेलवे ने दिल्ली पहुंचने वाली सभी मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है. यह फैसला रेलवे ने 10 अक्टूबर को कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से जंतर मंतर में SIR के खिलाफ आंदोलन के ऐलान के बाद लिया है. इस फैसले के बाद नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर देश भर से पहुंचने वाली मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनें नहीं पहुंच पायेंगी. सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी.
सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए CJP के फाउन्डर अभिजीत दीपके ने ‘X’ पर लिखा है कि ‘नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक रूप से देश में आपातकाल लगा दिया है.’
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने भी ‘X’ पर लिखा है कि ‘आपातकाल के काले दिन…’
ये ट्रेनें होंगी रद्द
अब तक मिली जानकारी के अनुसार मुंबई राजधानी, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी (12309), सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12313), रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (12877), प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (12275), प्रयागराज एक्सप्रेस (12417), संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के रद्द होने की संभावना है. रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है.
57 मेट्रो स्टेशन भी होंगे बंद
वहीं दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो (DMRC) को 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने का सुझाव दिया है. हालांकि अंतिम फैसला अभी तक DMRC ने नहीं लिया है. दिल्ली पुलिस का तर्क है कि प्रदर्शन से मेट्रो स्टेशनों के आसपास यातायात प्रभावित रह सकता है, जिससे लोगों को तकलीफ हो सकती है. इसलिए DMRC को यह सुझाव दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि स्टेशनों पर इन्टर चेंज की सुविधा बरकरार रहेगी लेकिन दरवाजों को बाहर से बंद किया जना चाहिए.
दिल्ली पुलिस है हाई अलर्ट पर
साथ ही, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली और उसके आसपास की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है.जिसके बाद गाजीपुर, चिल्ला, टिकरी, सिंघू, गुरुग्राम, कापाशेरा, लोनी और बदरपुर की सीमाओं पर पुलिस ने चौकसी बढ़ दी है. और लोगों की आवाजाही पर भी लगातार नजर रखी जा रही है.