• May 24, 2026

अमिताभ बच्चन को देखने की चाहत में फैन हुआ बेहोश, जलसा के बाहर मची अफरा-तफरी

अमिताभ बच्चन को देखने की चाहत में फैन हुआ बेहोश, जलसा के बाहर मची अफरा-तफरी
Share

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन अक्सर हर रविवार अपने घर के बाहर आकर हजारों चाहने वालों से मुलाकात करते हैं.  संडे मीटिंग के दौरान उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर फैंस की भारी भीड़ घंटों तक इंतजार करती है, सिर्फ इस उम्मीद में कि उन्हें बिग बी की एक झलक मिल जाए. वहीं, आज भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. इसी बीच उनका एक फैन बेहोश भी हो गया.

अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर मची अफरा-तफरी
दरअसल, आज रविवार को अमिताभ बच्चन अपने फैन से मिलने के लिए ऑल-व्हाइट आउटफिट में अपने घर जलसा के बाहर आएं. इस दौरान उन्होंने अपने हजारों चाहने वालों से मुलाकात की. जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी एक और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे अमिताभ बच्चन का एक फैन बेहोश नजर आया.

ये भी पढ़ेंः ‘आंखें का प्रीमियर नहीं हुआ था…’, 33 साल बाद अपनी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म देखने पहुंचे चंकी पांडे, दिखे एक्साइटेड

अमिताभ बच्चन को देखने की चाहत में फैन हुआ बेहोश
वीडियो में देखा जा सकता है तेज गर्मी के कारण एक फैन बेहोश होकर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और बाद में उसे पानी देकर मदद करने की कोशिश की, साथ ही उसके लिए जगह भी बनाई. हालांकि फैन की मौजूदा हालत को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. इस घटना ने सभी की चिंता बढ़ा दी है.

लोगों ने किया रिएक्ट
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘पता नहीं क्यों लोग जाते हैं.’ वहीं दूसरे फैन ने कहा, ‘इतना इम्पॉर्टेंस देना ही क्यों है कि जान पर आ जाए.’ एक तीसरे यूजर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, इतना भी पागल नहीं होना चाहिए.’

ये भी पढ़ेंः ‘सिर्फ सपने नहीं दिखाता…’, मायानगरी मुंबई को लेकर बोलीं श्रेया पिलगांवकर, ओटीटी ने बनाया करियर




Source


Share

Related post

‘He could have just shaken hands with her’:…

Share ‘He could have just shaken hands with her’: Amitabh Bachchan’s 84th birthday video outside Jalsa sparks debate…

आर्थिक तंगी के चलते इवेंट रद्द नहीं कर…

Share बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया था. उन्होंने 75 साल…

Govinda thanks Diljit Dosanjh for calling him ‘legendary’;…

Share Govinda thanks Diljit Dosanjh for calling him ‘legendary’; says, ‘Maine kaha tha ki ye ek din world-level…