• August 3, 2024

‘वो कोई टूरिस्ट…’, वायनाड लैंडस्लाइड पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी पर भड़क उठा युवक

‘वो कोई टूरिस्ट…’, वायनाड लैंडस्लाइड पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी पर भड़क उठा युवक
Share

Rahul Gandhi: केरल के वायनाड में बारिश की वजह से हुई लैंडस्लाइड की घटना ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचा दी है. अभी तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. जबकि अभी भी सैकड़ों लोग लापता है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां के हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे. उन्होंने यहां पीड़ितों से बात की. 

इस दौरान एक स्थानीय युवक राहुल गांधी पर बुरी तरह से भड़क उठा. युवक ने कहा कि राहुल गांधी यहां के सांसद हैं और कोई टूरिस्ट नहीं, जो अपनी कार से बाहर नहीं आ सकते हैं.  

जानें क्यों आया युवक को गुस्सा 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लैंड स्लाइड से प्रभावित चूरलमला और मुंडक्कई का दौरा किया था. इस दौरान वो ज्यादातर इलाकों में प्रियंका गांधी के साथ पैदल ही गए थे. लेकिन जब वो मुंडक्कई से वापस आ रहे थे, तब  बेली ब्रिज के पास एक युवक ने उन्हें कार से बाहर आने को कहा. जब राहुल गांधी अपनी कार से नहीं उतरे तो वो युवक नाराज हो गया. 

 

‘राहुल गांधी कोई टूरिस्ट नहीं हैं’

इसके बाद युवक ने राहुल गांधी से गुस्से में कहा, ‘आप हमारे सांसद हैं. हमने आप को जीताकर भेजा है. आप अपनी कार से बाहर आइये. इस दौरान राहुल गांधी के साथ आए स्थनीय MLA बीचबचाव में आए तो युवक ने कहा कि आप मुझे डरा नहीं सकते हैं. मेरे बचाव के लिए भी यहां लोग हैं.’ इसके बाद युवक ने कहा, ‘ये कोई  टूरिस्ट नहीं है, जो अपनी कार से बाहर नहीं आ सकते हैं. ये हमारे MP हैं.’

 

राहुल गांधी ने किया 100 से अधिक घर बनाने का वादा

वायनाड के दौरे के बाद राहुल गांधी ने वादा किया कि कांग्रेस पार्टी वायनाड में 100 से अधिक घर बनाएगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,’केरल ने कभी किसी एक क्षेत्र में इतनी विनाशकारी त्रासदी नहीं देखी जितनी इस बार वायनाड में हुई. मैं इस मुद्दे को केंद्र और राज्य सरकारों दोनों के सामने उठाऊंगा, क्योंकि यह त्रासदी तत्काल प्रतिक्रिया की मांग करती है. हमारा तत्काल ध्यान बचाव, राहत और पुनर्वास प्रयासों पर है. कांग्रेस परिवार यहां 100 से अधिक घर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. हम यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं कि जरूरत के इस समय में हमारे भाइयों और बहनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए.’




Source


Share

Related post

‘Won’t let Modi ji snatch rights’: Mamata Banerjee targets BJP during Eid in Kolkata -watch | India News – The Times of India

‘Won’t let Modi ji snatch rights’: Mamata Banerjee…

Share NEW DELHI: West Bengal chief minister Mamata Banerjee on Saturday launched a sharp attack on the BJP…
Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom असम में अगले महीने 9 अप्रैल,…
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली को भी मिला टिकट

पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों…

Share पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्टी जारी कर दी है.…