• March 19, 2026

पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली को भी मिला टिकट

पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली को भी मिला टिकट
Share

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्टी जारी कर दी है. पार्टी ने बिशुनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार में बदलाव किया है. इसके अलावा जॉयपुर से एक ऐसे उम्मीदवार का भी नाम बीजेपी ने अपनी सूची में जारी किया जिसको बीजेपी समर्थन कर रही है. पार्टी ने रूपा गांगुली को सोनारपुर साउथ से टिकट दिया है. बीजेपी ने बिष्णुपुर (SC) से अग्निश्वर नस्कर के नाम का ऐलान करने के बाद अब विस्वजीत खान को टिकट दिया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री को मिला टिकट

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक को बीजेपी ने माथाभांगा (SC) से टिकट दिया है. पार्टी ने मेक्लिगंज से दधिराम रॉय, मदारीहाट से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी से नरेश चंद्र रॉय, मयनागुड़ी से कौशिक रॉय, जलपाईगुड़ी से अनंत देब अधिकारी,दार्जिलिंग से नोमन राय, इटाहार से सबिता बर्मन, फरक्का से सुनील चौधरी, जांगीपुर से चित्तो मुखर्जी, रानी नगर से राणा प्रताप सिंह रॉय को टिकट दिया है.

शुभेंदु अधिकारी के भाई को मिला टिकट

बीजेपी ने एगरा सीट से शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को टिकट दिया. देशभर में चर्चा में आए संदेशखाली सीटे से पार्टी के उम्मीदवार सनत सरदार हैं. संदेशखाली आंदोलन से उभरी नेता रेखा पात्रा को हिंगलगंज से मैदान में उतारा गया है. बेहाला पश्चिम वेस्ट से पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील खान को टिकट दिया गया है. रितेश तिवारी को काशीपुर बेलगाछिया से टिकट दिया गया है.

ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी

बीजेपी ने पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवार और दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. 39 सीटों पर पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होना बाकी है. बंगाल चुनाव 2026 ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी के इर्द-गिर्द रहने की संभावना है. बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी को टिकट दिया है. सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी.

ये भी पढें : 73 पर क्रिमिनल केस, 31 अरबपति… राज्यसभा MPs को लेकर ADR की रिपोर्ट, बीजेपी नहीं इस पार्टी के सांसदों के पास बेशुमार दौलत




Source


Share

Related post

Omar Abdullah asks Centre to take humanitarian view on Wangchuk

Omar Abdullah asks Centre to take humanitarian view…

Share SRINAGAR: Expressing concern over Sonam Wangchuk’s deteriorating health owing to his prolonged hunger strike, J&K chief minister…
‘500 farmers join CJP protest’: Sonam Wangchuk gets support from Rakesh Tikait, Kejriwal at ‘packed’ Jantar Mantar

‘500 farmers join CJP protest’: Sonam Wangchuk gets…

Share Rakesh Tikait, Kejriwal meet Sonam Wangchuk at ‘packed’ Jantar Mantar NEW DELHI: Climate activist and educator Sonam…
‘Abhishek has done no wrong’: Mamata Banerjee stands firmly behind nephew amid rebellion in TMC

‘Abhishek has done no wrong’: Mamata Banerjee stands…

Share Mamata stands firmly behind nephew amid rebellion in TMC NEW DELHI: Trinamool Congress (TMC) supremo Mamata Banerjee…