• May 10, 2023

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लग सकता बड़ा झटका, एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में कराने की तैयारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लग सकता बड़ा झटका, एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में कराने की तैयारी
Share

Asia Cup: एशिया कप 2023 के मेजबानी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है. 8 मई को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने उनसे मेजबानी वापस लेने का फैसला किया है. भारत के पाकिस्तान में खेलने से इनकार करने के बाद पीसीबी एक हाइब्रिड मॉडल लेकर आया. इसमें भारत के मैच यूएई कराने की योजना थी और बाकी टीमों के पाकिस्तान में.

इस मॉडल को लेकर बांग्लादेश और श्रीलंका बोर्ड के आपत्ति जताने के बाद पाकिस्तान से एशिया कप की मेजबानी छीनने का फैसला लिया गया. अब इसका आयोजन श्रीलंका में कराए जाने का फैसला लिया जा सकता है. सितंबर महीने के दौरान यूएई में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए श्रीलंका को लेकर बाकी सभी बोर्ड अपनी सहमति दे सकते हैं. अभी तक इस पूरे मामले में पीसीबी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

भारत को मिला बांग्लादेश और श्रीलंका का साथ

एशियन क्रिकेट काउंसिल के एक सूत्र ने पीटीआई को दिए अपने बयान में बताया कि, पाकिस्तान का भारत के यूएई में मैच कराने और अन्य टीमों के पाकिस्तान में कराने के प्रस्ताव पर किसी भी बोर्ड ने अपनी सहमति नहीं दी. इसमें भारत का हमेशा साथ देने वाले श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी बीसीसीआई का साथ दिया.

इस बार एशिया कप 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाएगा

आगामी एशिया कप 2023 का आयोजन सितंबर महीने में कराए जाने की योजना है. वेन्यू के तय होते ही एशियन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. इस बार एशिया कप का आयोजन वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए 50 ओवर फॉर्मेट में कराया जाएगा. इस बार भी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम एक ही ग्रुप में हैं. इसके अलावा फाइनल सहित कुल 13 मैचों का आयोजन कराया जाना है.

 

यह भी पढ़ें…

IPL 2023 के बीच बेटी जीवा के संग दिखे एमएस धोनी, देखें किस अंदाज़ में आईं नज़र



Source


Share

Related post

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के…

Share श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों में कोई कमी…
Pakistan cricketers face two-year PCB ban after playing in ‘unsanctioned’ Zambia T20 league

Pakistan cricketers face two-year PCB ban after playing…

Share More than a dozen former Pakistan cricketers could be hit with two-year sanctions after participating in an…
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा

हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97…

Share क्रिकेट में चोट लगना आम बात है. BCCI ने खिलाड़ियों की चोट प्रबंधन व्यवस्था की सुविधा बेंगलुरु…