• March 20, 2026

Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

असम में अगले महीने 9 अप्रैल, 2026 को होने वाले विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election 2026) के लिए कांग्रेस (Congress) ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने अपने सात उम्मीदवारों का नामों की घोषणा की है. इसके अलावा, पार्टी ने 11 सीटें गठबंधन में शामिल लेफ्ट पार्टियों के लिए छोड़ दी है.

लिस्ट में कौन-कौन से उम्मीदवार शामिल?

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी की गई चौथी लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें, राज्य के जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से बिदिशा नियोग को उम्मीदवार बनाया गया है, तांग्ला से रोहित परिगा, बिश्वनाथ सीट से जयंत बोरा, नौबोईचा की (SC) रिजर्व सीट से डॉ. जॉय प्रकश दास, महमोरा  से ज्ञानदीप मोहन, तिताबोर सीट से प्राण कुर्मी और हैलाकांडी विधानसभा सीट से राहुल रॉय को उम्मीदवार नियुक्त किया गया है.

कांग्रेस ने लेफ्ट पार्टियों की दी कौन-सी सीटें?

पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की चौथी लिस्ट के साथ-साथ उन 11 विधानसभा सीटों की भी घोषणा कर दी है, जो उसने राज्य में अपने सहयोगी लेफ्ट पार्टियों के लिए छोड़ी हैं. इसमें मानस, दलगांव, धिंग, कालियाबोर, तेजपुर, सिस्सिबारगांव, मार्गेरिटा, दिगबोई, सिबसागर, मारियानी और बोकाखाट विधानसभा सीटों के नाम शामिल हैं.

जोरहाट सीट से चुनाव लड़ेंगे गौरव गोगोई

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राज्य के प्रदेश पार्टी अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. अब तक कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों के कुल चार लिस्ट जारी कर दी है.  

पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची इस महीने की शुरुआत में 3 मार्च, 2026 को जारी की थी. इसके बाद दूसरी लिस्ट 14 मार्च को, फिर 22 उम्मीदवारों के नामों के साथ तीसरी लिस्ट 18 मार्च को और अब 7 उम्मीदवारों के नामों के साथ चौथी लिस्ट जारी कर दी है.

असम में कब होने वाले हैं विधानसभा चुनाव?

भारतीय चुनाव आयोग ने असम में विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है. चुनाव आयोग ने कहा कि असम में अगले महीने 9 अप्रैल, 2026 को सिंगल फेज में विधानसभा चुनाव को संपन्न कराया जाएगा. इसके बाद वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 4 मई, 2026 को की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः भारत में प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें



Source


Share

Related post

Assam 2026 Voting Today: What To Expect, What’s At Stake, And How To Follow Results

Assam 2026 Voting Today: What To Expect, What’s…

Share Last Updated:April 09, 2026, 00:01 IST Polling will run from 7:00 am to 6:00 pm across 31,940…
Singapore report ignites Zubeen death issue in Assam

Singapore report ignites Zubeen death issue in Assam

Share People pay floral tributes and light earthen lamps at a portrait of the late singing icon Zubeen…
असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें

असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom असम में आगामी विधानसभा चुनाव को…