• August 8, 2023

सात मंजिला बिल्डिंग से नीचे आ गिरी लड़की, बच गई जान, डॉक्टर्स भी हैरान

सात मंजिला बिल्डिंग से नीचे आ गिरी लड़की, बच गई जान, डॉक्टर्स भी हैरान
Share

Viral News: ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’, यह बात आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बिल्कुल सच साबित हुई. दरअसल, यहां एक युवती सात मंजिला इमारत से गिरने के बाद भी बच गई, हालांकि उसे गंभीर चोटें आईं है. चमत्कारिक रूप से महिला के बच जाने पर लोग हैरानी जता रहे हैं. 

हादसे का शिकार हुई 20 वर्षीय युवती का नाम टोमिनी रीड है, जो अपने 21वें जन्मदिन से कुछ हफ्ते पहले ही बिल्डिंग की छत से नीचे आ गिरी. न्यूज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, 29 जुलाई को सुबह रीड के माता पिता को इस हादसे के बारे में जानकारी मिली. उन्हें किसी ने कॉल पर सूचित किया कि आपकी बेटी बहुमंजिला इमारत से नीचे गिर गई. हादसे की शिकार हुई युवती की सांसें चलती देख स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को कॉल किया, जिसके बाद पीड़िता को आनन-फानन मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रीड अभी भी जीवन के लिए संघर्ष कर रही है. 

युवती को जिन्दा देख डॉक्टर्स भी हैरान 

रीड के माता-पिता इस घटना के बाद सदमे में हैं. वो पुलिस से हादसे की वजह की जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि खुद डॉक्टर्स रीड के बच जाने पर हैरानी जता रहे हैं. हालांकि उन्होंने कहा है कि युवती को अपने पैरों पर खड़े होने में अभी लम्बा समय लग सकता है. फिलहाल कई सर्जरी की गई हैं और रीड की हालत स्थिर है. 

पिता ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट 

रीड के पिता ब्रैड ने इस हादसे को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘उसने चमत्कारिक ढंग से बाधाओं को पार कर लिया है और अभी भी हमारे साथ है. मैं जानता हूं कि वह सबसे मजबूत लोगों में से एक है और सबसे बड़ी लड़ाई के लिए तैयार है.  मुझे भरोसा है कि मेरी बेटी और मजबूत होकर वापस आएगी.’

ये भी पढ़ें: Imran Khan Case: ‘इमरान खान अपनी जिंदगी जेल में गुजराने के लिए तैयार’, पीटीआई चीफ के वकील का दावा



Source


Share

Related post

She Discovered Radium But Did THIS — Now Cancer Patients Owe Her Everything!

She Discovered Radium But Did THIS — Now…

Share Marie Curie is one of the most celebrated figures in science, becoming the first woman to win…
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, परमाणु परीक्षण की आशंका तेज

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान में 5.5 तीव्रता…

Share अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के दक्षिणी हिस्से में 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज…
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या सुविधाएं? जानें

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को हर महीने कितनी मिलती…

Share बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां 299 सीटों पर वोट डाले जा रहे…