• June 11, 2026

क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाएगी ‘बंटवारा 1947’? सनी देओल की फिल्म ओपनिंग डे पर तोड़ेग

क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाएगी ‘बंटवारा 1947’? सनी देओल की फिल्म ओपनिंग डे पर तोड़ेग
Share

सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी जैसे स्टार्स हैं. ये 2026 की बड़ी फिल्मों में से एक है. फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल होगा ये भी फैंस जानना चाहते हैं. 

गदर 2-बॉर्डर 2 की शानदार रही ओपनिंग
सनी देओल की पिछली फिल्में ‘गदर 2’, ‘बॉर्डर 2’, ‘जाट’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. ‘गदर 2’ ने 40.1 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं ‘जाट’ ने 9.62 करोड़ की ओपनिंग की थी. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 32.1 करोड़ की ओपनिंग की थी. अब सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को इन फिल्मो को पछाड़ने के लिए ओपनिंग डे पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी पड़ेगी. हालांकि, ‘बंटवारा 2’ के लिए ये थोड़ा मुश्किल होने वाला है. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म के ओपनिंग डे पर 30 करोड़ के अंदर कमाई करने की उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़े- Tumbadchi Manjula Day 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छाप रही ‘तुम्बाडची मंजुला’, बनीं 2026 की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

दरअसल, ‘बंटवारा 1947’ का इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ के साथ क्लैश भी होने वाला है. इस फिल्म को लेकर भी काफी बज है. फिल्म रोमांटिक थ्रिलर होने वाली है. इमरान हाशमी लवर अंदाज में वापस लौट रहे हैं. इस फिल्म का पहला पार्ट भले ही फ्लॉप रहा हो लेकिन अब उसे कल्ट क्लासिक माना जाता है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की उम्मीदें हैं. ऐसे में बंटवारा 1947 के लिए मुश्किल खड़ी रहेंगी. 

ये भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर ‘मुंज्या’ को पछाड़ेगी शरवरी वाघ की फिल्म? बनेगी करियर की सेकंड हाईएस्ट ओपनर

इसके अलावा फिल्म को सीक्वल का भी फायदा नहीं मिलेगा. इससे पहले गदर 2 और बॉर्डर 2 को सीक्वल होने का भी फायदा मिला था. फैंस के इमोशन्स इन दोनों फिल्मों से जुड़े हुए थे. हां, फिल्म को 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने का फायदा जरुर मिलेगा. फिल्म फैंस को देशभक्ति की भावना से जोड़ेगी. अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाती है.

फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं.



Source


Share

Related post

मंगलवार को ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास, जानें- ‘बंटवारा 1947’ का हाल

मंगलवार को ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास, जानें-…

Share मंडे को कमाई में गिरावट के बाद मंगलवार को सिनेमाघरों में मौजूद सभी नई और कुछ हफ्ते…
‘Awarapan 2’ box office collection Day 2: Emraan Hashmi starrer crosses Rs 66 crore worldwide in two days; surpasses ‘Spider-Man’ in India and ‘Batwara 1947’

‘Awarapan 2’ box office collection Day 2: Emraan…

Share ‘Awarapan 2’ box office collection Day 2: Emraan Hashmi starrer crosses Rs 66 crore worldwide in two…
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने जीता लोगों का दिल, बोले- ‘मस्ट वॉच है ये फिल्म’

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने जीता लोगों…

Share  सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आज, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई…