• August 14, 2026

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने जीता लोगों का दिल, बोले- ‘मस्ट वॉच है ये फिल्म’

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने जीता लोगों का दिल, बोले- ‘मस्ट वॉच है ये फिल्म’
Share

 सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आज, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म का इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से क्लैश हुआ है. वहीं ‘बंटवारा 1947’  की एडवांस बुकिंग तो खास नहीं रही है लेकिन दर्शकों से एक्स  पर इस फ़िल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म की इमोशनल कहानी, किरदारों और एक्टिंग की तारीफ़ की गई है, और कई दर्शकों ने सिकंदर के रोल में सनी देओल के काम को खास तौर पर सराहा है.

लोगों को कैसी लगी ‘बंटवारा 1947’?
कई दर्शकों ने ‘बंटवारा 1947’ को परिवार के साथ देखने लायक एक इमोशनल फ़िल्म बताया है.  एक दर्शक ने इसे “पूरी तरह से फ़ैमिली मूवी” कहा और माता-पिता को थिएटर ले जाने की सलाह दी. यूजj ने शबाना आजमी के किरदार की भी तारीफ़ की और कहा कि यह फिल्म खास तौर पर महिलाओं को पसंद आ सकती है.

एक और यूजर ने लिखा, “बंटवारा 1947 का रिव्यू ब्लॉकबस्टर, सनी देओल जबरदस्त अंदाज में बड़े पर्दे पर लौटे हैं. ‘बंटवारा’ लोगों की बड़ी उम्मीदों पर खरी उतरी है. इसमें सब कुछ है, ड्रामा, इमोशन और एक्शन. करण देओल ने बहुत अच्छा काम किया है, और प्रीति ज़िंटा व शबाना आज़मी ने भी. इसे ज़रूर देखें.”

 

एक यूजर ने बंटवारा 1947 को बताया सनी की बेहतरीन फिल्म
एक यूजर ने ‘बंटवारा 1947’ को सनी देओल के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया और इसकी तुलना ‘गदर’ से की. यूजर ने लिखा है, “बंटवारा 1947 सनी देओल के करियर की सबसे अच्छी फिल्म है. यह ‘गदर’ से कहीं बेहतर है. रेटिंग: 5/5. भारतीय सिनेमा को एक और बेहतरीन फिल्म देने के लिए आमिर खान को बधाई. यह फिल्म भारत में कम से कम 200 करोड़ रुपये की नेट कमाई करेगी.”

 

सिनेमाघरों में धूम मचा देने वाली है बंटवारा 1947
एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अभी-अभी बंटवारा 1947 देखी और सच कहूं तो भाई, मैं अभी भी सदमे में हूं. हमें लगता था कि गदर उनकी सबसे बेहतरीन फ़िल्म थी, लेकिन सनी देओल की यह ज़बरदस्त वापसी है! स्क्रीन पर उनका दबदबा देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. क्या ज़बरदस्त परफ़ॉर्मेंस है, खासकर दूसरे हाफ़ में जब वह कहते हैं, “नफ़रत सरहदें बदल सकती है, इंसानियत नहीं” सिनेमाघरों में धूम मचा देने वाली, एकदम ज़बरदस्त फ़िल्म!”

 

बंटवारा 1947 देख इमोशनल हुए दर्शक
एक और यूजर ने लिखा, ” मेरा दिल भर आया है. मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं खुद बंटवारे के दौर से गुज़र रहा हूं.अभी इंटरमिशन हुआ है. बहुत रोया. कितनी खूबसूरत फिल्म है – भावनाएं, ड्रामा और डायलॉग्स से भरपूर, एक बेहतरीन फिल्म ऐसी ही होनी चाहिए. हर किरदार/एक्टर ने शानदार काम किया है. सनी देओल और शबाना आज़मी का जलवा है, लेकिन प्रीति जिंटा और अभिमन्यु सिंह भी उतने ही अच्छे हैं. आर्ट डायरेक्शन जबरदस्त है! अब दूसरे हाफ़ की बारी है. बंटवारा 1947.” 

 

कई अन्य यूजर्स ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है

 

‘बंटवारा 1947’ के बारे में
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. भारत के बंटवारे और पंजाब के विभाजन की पृष्ठभूमि पर लाहौर में सेट इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, कनिका कपूर और ईशा संधीर अन्य अहम भूमिकाओं में हैं. 




Source


Share

Related post

When Preity Zinta recalled breaking down during IVF…

Share When Preity Zinta recalled breaking down during IVF struggles before twins Jai and Gia’s birth with husband…

तुकाराम मुंढे की टी-शर्ट पहन निकलीं प्रीति जिंटा,…

Share प्रीति जिंटा इन दिनों फिल्म ‘वाइब’ को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वो पहली बार एक्टर…

‘मां का मन एक बड़ा समंदर…’, सनी देओल…

Share बॉलीवुड एक्टर सनी देओल फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में थे, जो कि एक्टर की बड़ी…