• August 31, 2026

BCB चीफ तमीम इकबाल का भारत-बांग्लादेश सीरीज पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Share

क्रिकेट फैंस के बीच ऐसी चर्चा होने लगी है कि अब टीम इंडिया कभी बांग्लादेश से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी. दरअसल, दोनों देशों के रिश्तों के बीच आई कड़वाहट ने ऐसी चर्चा को हवा दी है. भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद आईपीएल 2026 की नीलामी के बाद शुरू हुआ था, जब बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को केकेआर के खरीदने पर बवाल हुआ. इसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में 2026 टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच कोई क्रिकेट मैच नहीं हुआ है. इस बीच बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा बोर्ड अध्यक्ष तमीम इकबाल ने दोनों देशों के बीच सीरीज पर बड़ा बयान दिया है. 

बीसीबी चीफ तमीम इकबाल को भारत के बांग्लादेश आकर द्विपक्षीय सीरीज खेलने की पूरी उम्मीद है. उनका कहना है कि दोनों बोर्ड अपने बिजी शेड्यूल में इसके लिए उचित विंडो की तलाश कर रहे हैं. 

बता दें कि भारतीय टीम को 2026 अगस्त-सितंबर में  बांग्लादेश दौरे पर जाना था, जहां उसे तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी, लेकिन यह सीरीज फिलहाल टल गई है. 

तमीम इकबाल ने यूट्यूब चैनल ‘नॉट आउट नोमान’ पर कहा, “अभी यह तय नहीं हुआ है कि (भारत के खिलाफ सीरीज) नहीं होगी. मैं आपको एक जानकारी देता हूं. दोनों बोर्ड इसे लेकर बहुत गंभीर हैं. बीसीसीआई और बीसीबी दोनों ही सही समय (विंडो) देख रहे हैं. हम एक तारीख के बारे में सोच रहे हैं कि क्या उस समय यह हो सकता है या नहीं. अगर इरादा नकारात्मक होता, तो आज मैं आपसे यह बात नहीं कहता कि ‘देखते हैं क्या होता है, हमें उम्मीद है. मैं यह शब्द भी नहीं कहता. इरादे बहुत सकारात्मक हैं.”

तमीम ने माना कि संकट को संभालने में बांग्लादेश के प्रशासन से गलती हुई थी और कहा कि राजनीतिक विवादों की वजह से बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर असर नहीं पड़ना चाहिए. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम इस मामले को और बेहतर ढंग से सुलझा सकते थे. देखिए, मुस्तफिजुर का मामला ऐसा था जिससे पूरा देश निराश था. मैं आज भी यही कहता हूं; मैंने उस दिन भी कहा था कि ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था. यह किसी भी तरह से सही नहीं था; ऐसा कभी नहीं किया जाना चाहिए था. उस समय मैंने इसका समर्थन किया था; मैं अब भी यही कह रहा हूं, लेकिन हम वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं. जब हम पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई हुए थे, तो बांग्लादेश में हर किसी ने जबरदस्त जश्न मनाया था. हो सकता है कि अब टी20 वर्ल्ड कप हर दो साल में होता हो, या हर चार साल में, लेकिन यह एक वर्ल्ड कप है जिसमें बांग्लादेश हिस्सा लेने जा रहा है, है ना?”

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए, मुझे लगता है कि हम शायद इसे बेहतर तरीके से संभाल सकते थे. हम शुरू से ही ऐसी स्थिति में पहुंच गए जहां से वापसी मुमकिन नहीं थी. अगर आप पहले ही दिन ऐसी स्थिति में पहुंच जाते हैं, तो समाधान नहीं निकल पाता. मुझे लगता है कि कुछ मामलों में, खेल को खेल ही रहने देना चाहिए. हाल ही में कितनी परेशानियां हुईं, है ना? दो देशों के बीच चल रहे युद्ध के दौरान ईरान अमेरिका में खेलने गया था; मेरा मतलब है, वह इससे कहीं बड़ी बात थी; युद्ध चल रहा था. तो मेरा यही कहना है; मेरा मतलब है, युद्ध चल रहा था. मेरा कहना है कि चाहे जो भी हो, जो कुछ भी हो रहा हो, कौन किस देश में जा रहा है, किस देश में मैच खेला जाना चाहिए, मैं उन बारीकियों में नहीं जा रहा हूं.”

यह भी पढ़ें- 

लियोनेल मेसी के 3 रिकॉर्ड, इनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है



Source


Share

Related post

Shafali stars with 64, Deepti strikes thrice as…

Share India are into the finals of Women’s Asia Cup 2026 (Image: IANS) India produced another dominant performance…