• June 29, 2024

ममता बनर्जी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बंगाल के राज्यपाल ने किया मानहानि केस

ममता बनर्जी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बंगाल के राज्यपाल ने किया मानहानि केस
Share


<p style="text-align: justify;">पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को कोलकाता हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एक दिन पहले उनके द्वारा की गई उस टिप्पणी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं ने उनसे शिकायत की है कि वे राजभवन में हालिया घटनाओं के कारण वहां जाने से डरती हैं. एक सूत्र ने यह जानकारी दी.</p>
<p style="text-align: justify;">राज्यपाल ने इससे पहले दिन में बनर्जी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा था कि जनप्रतिनिधियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह ‘गलत और बदनामी वाली धारणा’ न बनाएं. सूत्र ने बताया कि राज्यपाल ने उनके प्रति इसी तरह की टिप्पणी करने के संबंध मे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है.</p>
<p style="text-align: justify;">राज्य सचिवालय में एक प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि ”महिलाओं ने मुझसे शिकायत की है कि वे राजभवन में हाल ही में हुई घटनाओं के कारण वहां जाने से डर रही हैं.”</p>
<p style="text-align: justify;">सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को कोलकाता हाईकोर्ट का रुख किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया.”राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने दो मई को राज्यपाल बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की.</p>


Source


Share

Related post

Leander exits TMC, joins BJP ‘to serve youth and countrymen’ | India News – The Times of India

Leander exits TMC, joins BJP ‘to serve youth…

Share =KOLKATA/NEW DELHI: Olympic bronze medallist and multiple Grand Slam doubles champion Leander Paes crossed over to the…
‘Won’t let Modi ji snatch rights’: Mamata Banerjee targets BJP during Eid in Kolkata -watch | India News – The Times of India

‘Won’t let Modi ji snatch rights’: Mamata Banerjee…

Share NEW DELHI: West Bengal chief minister Mamata Banerjee on Saturday launched a sharp attack on the BJP…
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली को भी मिला टिकट

पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों…

Share पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्टी जारी कर दी है.…