• October 21, 2026

इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

Share

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 गुरुवार को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा, जिसमें भुवनेश्वर कुमार का खेलना लगभग कंफर्म है. भुवि 4 साल बाद वापसी कर रहे हैं, हालांकि उन्हें विंडीज के खिलाफ हुई पिछली के आखिरी मैच में खिलाया गया था लेकिन बारिश के कारण वो मैच रद्द हो गया था. आगामी सीरीज में भुवि विकेटों के मामले में एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद नेशनल टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे, जिन्होंने भारत के लिए 88 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. उनकी वापसी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में भुवि विकेटों का शतक लगाकर एक खास क्लब में शामिल हो सकते हैं.

100 विकेट तक पहुंच सकते हैं भुवनेश्वर

पूरी संभावना है कि भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के सभी 5 मैचों में खेलेंगे. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज के आखिरी मैच में खेले थे, हालांकि बारिश के कारण रद्द हुए उस मुकाबले में टीम इंडिया की गेंदबाजी नहीं आ पाई थी.

अगर भुवनेद्धवार कुमार सभी 5 मैचों में खेलते हैं तो पूरी संभावना है कि वह टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपने 100 विकेट पूरे कर लें. अभी उनके नाम 90 विकेट हैं, वह 10 विकेट दूर हैं.

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए अभी तक सिर्फ 3 गेंदबाज ही 100 विकेट ले पाए पाए हैं. पहले नंबर पर अर्शदीप सिंह हैं, जो अपने 150 विकेट से 5 विकेट दूर हैं. 114 विकेट के साथ हार्दिक दूसरे और 113 विकेट के साथ अक्षर पटेल तीसरे नंबर पर हैं. भुवि पांचवें स्थान पर हैं, चौथे नंबर पर 96 विकटों के साथ युजवेंद्र चहल हैं.

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

  • 145 – अर्शदीप सिंह 
  • 114 – हार्दिक पांड्या
  • 113 – अक्षर पटेल
  • 96 – युजवेंद्र चहल
  • 90 – भुवनेश्वर कुमार

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च (Hagley Oval) में खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार ये मुकाबला दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा.

यह भी पढ़ें- NZ के खिलाफ पहला टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान अय्यर ने दिया जवाब



Source


Share

Related post

Selectors must have thought Bhuvneshwar would be useful…

Share Bhuvneshwar Kumar of India. File image: Special Arrangement Bhuvneshwar Kumar’s inclusion in the T20I squad for the…
‘I never dreamed of captaining RCB and lifting the trophy’: Rajat Patidar’s emotional confession

‘I never dreamed of captaining RCB and lifting…

Share BCCI President Mithun Manhas, left, and Secretary Devajit Saikia, right, hand over the tournament trophy to Rajat…
कगिसो रबाडा के नाम हुई पर्पल कैप, इतिहास रचने से चूके भुवनेश्वर कुमार; फाइनल में हुआ फैसला

कगिसो रबाडा के नाम हुई पर्पल कैप, इतिहास…

Share IPL 2026 Purple Cap Winner Kagiso Rabada: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने IPL 2026 में…