• May 19, 2026

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम, CM-केन्द्रीय मंत्री बताएंगे उपलब्धियां

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम, CM-केन्द्रीय मंत्री बताएंगे उपलब्धियां
Share

BJP To Organise Nationwide Programmes: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. यह अभियान “विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष” थीम पर आधारित होगा और 5 जून से 21 जून 2026 तक चलेगा.

12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम

इस अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान, जनकल्याण शिविर, योग दिवस और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जा सके.

8 से 12 जून के बीच विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को प्रस्तुत करेंगे. वहीं, 8 से 14 जून तक सांसद, विधायक और मंत्री विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जनता के बीच जाकर संवाद करेंगे.

सीएम-केन्द्रीय मंत्री बताएंगे उलब्धियां

12 से 20 जून के बीच देशभर में जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें आयुष्मान भारत योजना और पीएम सूर्य घर योजना जैसी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाएगा. इसके अलावा हर जिले में प्रदर्शनी, बुद्धिजीवी सम्मेलन और प्राकृतिक खेती से जुड़ी कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी.

इस पूरे अभियान के लिए पार्टी ने अरुण सिंह और डी पुरंदेश्वरी के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम बनाई है.

गौरतलब है कि 26 मई को मोदी प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूरे करेंगे, जबकि 9 जून को उनके तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे हो जाएंगे. इस अवसर पर सरकार अपने 12 प्रमुख कार्यों को चिन्हित कर देशभर में व्यापक प्रचार करने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें: ‘मेरा सिर काटने वाले को 1 करोड़ का इनाम…’, सायोनी घोष ने पीएम मोदी-अमित शाह से की ये मांग



Source


Share

Related post

Won Ayodhya Despite EC; People’s Anger Spilling Out…

Share News india Won Ayodhya Despite EC; People’s Anger Spilling Out On Streets: SP MP Dharmendra Yadav Last…

‘CEC changed Form 6 illegally, unilaterally’: Rahul Gandhi…

Share NEW DELHI: Leader of opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi on Monday slammed chief election commissioner Gyanesh…

‘रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…