• October 24, 2024

‘RSS पर लगे प्रतिबंध, बीजेपी नेताओं की एंट्री भी हो बैन’, ट्रूडो के पूर्व सहयोगी ने भारत के खिल

‘RSS पर लगे प्रतिबंध, बीजेपी नेताओं की एंट्री भी हो बैन’, ट्रूडो के पूर्व सहयोगी ने भारत के खिल
Share

Canada India Relation: कनाडा में जस्टिन ट्रूडो की सरकार अपने ही सांसदों के सवालों के घेरे में हैं. इस बीच कनाडा में अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) को बैन करने की मांग उठ रही है. जस्टिन ट्रूडो की सरकार को पहले समर्थन दे चुकी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के सांसदों ने आरएसएस को आतंकवादी संगठन करार दिया है. कनाडा की संसद में विदेशी हस्तक्षेप के मुद्दे को लेकर इमरजेंसी बैठक हुई थी, जिसमें एनडीपी का यह बयान आया है.

आरएसएस पर बैन लगाने की मांग

कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी ने बीजेपी नेताओं पर बैन लगाने की भी मांग की है. द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह ने कहा, “हमें भारत के साथ अब जानकारी नहीं शेयर करनी चाहिए. हमें कनाडा के नागरिकों के बारे में खुफिया जानकारी ऐसे देश और सरकार को नहीं देनी चाहिए जिस पर आरोप है कि उसने एक साल से अधिक समय से कनाडाई लोगों के खिलाफ हिंसा करने के लिए की गैंग को काम पर रखा है.”

भारत को हथियार बेचना बंद करे कनाडा

कनाडा में विदेशी हस्तक्षेप बढ़ने को लेकर वहां के राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे को दोषी ठहराया. एनडीपी नेता ने कहा, “आरएसएस हिंसक, चरमपंथी रूप से जाना जाने वाला दक्षिणपंथी संगठन है. यह बहुत ही विभाजनकारी है और इसकी शाखाएं कनाडा सहित पूरी दुनिया में फैली हुई है. इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए.” इस दौरान एनडीपी सांसद हेदर मेकफर्सन ने भारत को हथियार बेचना बंद करने की बात कही. 

इस बैठक में लिबरल पार्टी के सांसद रणदीप सराय ने कहा, “हिंदू कनाडाई लोगों से मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यह सिख या हिंदू का मुद्दा नहीं है. यह कनाडा बनाम भारत सरकार का मुद्दा है. भारत से विदेशी हस्तक्षेप अब तक के उच्चतम स्तर पर है, जो चीन, रूस या ईरान से कहीं अधिक है.”

ये भी पढ़ें : ढाई साल की जंग… एक करोड़ लोग कहां गए? रूसी हमलों के बाद यूक्रेन की आबादी में आई बड़ी गिरावट, यूएन की बढ़ी टेंशन



Source


Share

Related post

Eknath Shinde defends Salman Khan’s presence at RSS event: ‘He has Lord Ganesha at his home… we shouldn’t politicise his attendance’ | – The Times of India

Eknath Shinde defends Salman Khan’s presence at RSS…

Share Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde has come out strongly in defence of Salman Khan after the…
UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का सपोर्ट करेगा चीन? ड्रैगन के बदले सुर, पहली बार दिया सिग्नल

UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का…

Share भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मंगलवार (10 फरवरी 2026) को भारत दौरे पर आए चीन…
Read, think, don’t scroll: PM Modi recalls learning from TOI in Pariksha Pe Charcha | India News – The Times of India

Read, think, don’t scroll: PM Modi recalls learning…

Share NEW DELHI: Long before smartphones, search engines and AI entered classrooms, PM Modi said one habit shaped…