• February 26, 2026

पहली बार भारत आ रहे मार्क कार्नी, क्यों अहम है कनाडा के PM का ये दौरा, किन मुद्दों पर होगी बात

पहली बार भारत आ रहे मार्क कार्नी, क्यों अहम है कनाडा के PM का ये दौरा, किन मुद्दों पर होगी बात
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत आ रहे हैं. वो कल यानि शुक्रवार 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. यह प्रधानमंत्री कार्नी की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी.

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचेंगे. अगले 2 दिनों में वो विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इसके अलावा वो भारतीय व कनाडाई सीईओ, उद्योग एवं वित्तीय विशेषज्ञों, शिक्षाविदों के अलावा भारत में स्थित कनाडाई पेंशन फंड्स के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे.

हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी संग करेंगे बैठक
बता दें कि प्रधानमंत्री कार्नी 1 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे और 2 मार्च को दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की व्यापक बातचीत होगी. दोनों नेता भारत-कनाडा की रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा करेंगे, जो कनानास्किस (जून 2025) और जोहान्सबर्ग (नवंबर 2025) में हुई उनकी पिछली बैठकों पर आधारित होगी.

भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भी करेंगे शिरकत 
पीएम मोदी और मार्क कार्नी व्यापार और निवेश, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, कृषि, शिक्षा, अनुसंधान एवं इनोवेशन के अलावा People to People Connect जैसे प्रमुख क्षेत्रों में जारी सहयोगों की भी समीक्षा करेंगे. इसके अलावा, दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे. यह यात्रा भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंधों के सामान्य होने और नए सिरे से विश्वास बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. 

अब प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत और कनाडा के संबंधों को फिर से मजबूती देने, आपसी भरोसा बहाल करने और सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं. क्या यह यात्रा दोनों देशों के बीच रिश्तों में आई खटास को दूर कर नई ऊर्जा, सकारात्मकता और भरोसे के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने का मजबूत संकेत देगी?

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान को जिसने घुटनों पर लाकर दिखाई उसकी ‘औकात’, पीएम मोदी ने उसका इजरायल की संसद को सुनाया किस्सा



Source


Share

Related post

PM Modi speaks to UAE President, both agree on ensuring safe navigation through Strait of Hormuz | India News – The Times of India

PM Modi speaks to UAE President, both agree…

Share NEW DELHI: Prime Minister Narendra Modi on Tuesday spoke to UAE President Sheikh Mohamed bin Zayed Al…
After 9-day voyage, India-flagged tanker arrives from Qatar, 2 more to reach today | India News – The Times of India

After 9-day voyage, India-flagged tanker arrives from Qatar,…

Share NEW DELHI: Indian-flagged tanker, Shivalik, which departed from Ras Laffan Port in Qatar carrying 46,000 tonnes of…
IndiGo hands out Rs 163.9 crore in travel coupons, Aviation minister tells Rajya Sabha | India News – The Times of India

IndiGo hands out Rs 163.9 crore in travel…

Share New Delhi: Compensation to the tune of Rs 163.92 crore in the form of travel coupons has…